)
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाला उपचुनाव अब थोड़ा दिलचस्प हो गया है. 2 नवंबर को बीजेपी उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने भी नामांकन दाखिल कर दिया है. खास बात यह है कि कांग्रेस ने राजकुमार लोहानी को अपना समर्थन दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी विधानसभा परिसर में नामांकन दाखिल करने पहुंचे. इस दौरान उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे उनके प्रस्तावक बने. वहीं, कांग्रेस विधायक आरिफ अकील समेत पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे. ऐसे में आइए जानते हैं कि निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी कौन हैं?
दरअसल, राजकुमार लोहानी किसी भी राजनीतिक दल से न तो जुड़े हैं न ही उनकी कोई पार्टी है. वह सिर्फ एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं. बताया जाता है कि राजकुमार लोहानी एक स्थानीय कारोबारी है. जो भोपाल के पुराने शहर में मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाते हैं. उन्होंने हायर सेकंडरी तक पढ़ाई भी की है. इनका जन्म 1959 में भोपाल में हुआ था. अभी घोड़ा नक्कास इलाके में रहते हैं.
1. राजकुमार लोहानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं.
2. राजकुमार एक स्थानीय कारोबारी बताए जाते हैं.
3. पुराने भोपाल में मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाते हैं.
4. उन्होंने हायर सेकंडरी तक पढ़ाई भी की है.
5. राजकुमार लोहानी का जन्म 1959 में हुआ था.
6. अभी घोड़ा नक्कास इलाके में रहते हैं.
बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. यह सीट केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. एल. मुरुगन अप्रैल 2024 में मध्य प्रदेश से राज्यसाभा सदस्य के रूप में चुने गए थे. उनका कार्यकाल भी अप्रैल 2030 तक था, लेकिन इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई. अब इस सीट पर उपचुनाव करवाया जा रहा है.
राज्यसभा की एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है. हरदीप सिंह पुरी केंद्र सरकार में साल 2021 से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री है. वह भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी और राजनयिक हैं. अब बीजेपी ने उन्हें मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के मैदान में उतारा है. उनका मुकाबला कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी से होगा.
ये भी पढ़ेंः MP में राज्यसभा की 1 सीट पर चुनाव: BJP के पक्ष में गणित, फिर कांग्रेस के उम्मीदवार उतारने की चर्चा क्यों, जानें क्या कहता है वोटों का समीकरण
1. 26 अक्टूबर को उपचुनाव की अधिसूचना जारी हुई.
2. 2 नवंबर 2026 को नामांकन की आखिरी तारीख.
3. 3 नवंबर 2026 को नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटनी करने की तारीख
4. 5 नवंबर को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख.
5. 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 तक वोटिंग होने के बाद रिजल्ट.