SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP पुलिस में देर रात बड़ा फेरबदल: 10 IPS समेत 137 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें किसी कहां मिली जिम्मेदारी

MP Police Transfer: रविवार को मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 137 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया, जिनमें 10 IPS अधिकारी और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं. भोपाल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 14, 2026, 06:58 AM IST | Updated: Sep 14, 2026, 07:04 AM IST
Image Credit: MP पुलिस में बड़ा फेरबदल
Join

रविवार देर रात मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. गृह विभाग ने 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं. इस सूची में 10 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी और 127 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं. यह बदलाव राजधानी भोपाल और इंदौर सहित प्रदेश के कई जिलों में किया गया है. भोपाल में मनोज कुमार को MP नगर का ACP नियुक्त किया गया है, जबकि मनीष भारद्वाज को इंदौर में कोतवाली का ACP बनाया गया है. इसके अलावा आलोक वर्मा को रीवा का नया CSP और वैभव प्रिया को नेपानगर का SDOP नियुक्त किया गया है.

10 IPS समेत 137 अधिकारियों का ट्रांसफर
सभी अधिकारियों को अगले आदेश तक नई पोस्टिंग दी गई है. ट्रांसफर लिस्ट में 2023 बैच के चार और 2024 बैच के छह IPS अधिकारी शामिल हैं. इस फेरबदल के तहत भोपाल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आलोक कुमार वर्मा का देवास से रीवा में नगर पुलिस अधीक्षक  (CSP) के पद पर ट्रांसफर किया गया है. इसके अलावा मनीष भारद्वाज को साइबर पुलिस हेडक्वार्टर से ACP (कोतवाली, इंदौर) के पद पर भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार को ACP (MP नगर, भोपाल) के तौर पर पोस्ट किया गया है. वैभव प्रिया को SDOP नेपानगर (रतलाम से), शुभम सिंह ठाकुर को SDOP गडरवारा (जबलपुर से) और अमित कुमार को SDOP सिंगरौली (खंडवा से) नियुक्त किया गया है.

127 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला
वहीं राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इन पोस्टिंग में उप पुलिस अधीक्षक(DSP), SDOP, सहायक पुलिस आयुक्त  (CSP), ACP और असिस्टेंट कमांडेंट जैसे पद शामिल हैं. कई अधिकारियों का तबादला पुलिस मुख्यालय से फील्ड पोस्टिंग पर किया गया है, जबकि कई SDOP और CSP को नई जगहों पर तैनात किया गया है.

इन IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES