इंदौर से हटे CM मोहन यादव: चैतन्य कश्यप को मिली कमान, दूसरे जिलों में भी बदलाव के संकेत
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार छोड़ दिया है. उनकी जगह भोपाल के चैतन्य कश्यप को कमान सौंपी गई है.
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में 1 दिसंबर से 25 दिसंबर तक भारतीय जनता पार्टी की प्रशिक्षण सेवा दूत कार्यशाला आयोजित की जा रही है. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ओर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शामिल हुए. इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले का प्रभार छोड़ दिया. ऐसे में माना जा रहा है अन्य जिलों के प्रभार में बदलाव हो सकता है.
पदाधिकारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
इस कार्यकम के बारे में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केशव समर्पण के 25 साल पूर्ण हुए और सभी विधानसभा नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यशाला में ग्वालियर-चंबल, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के नेता शामिल होंगे. इस दौरान विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे. सेवा दूत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को इसकी रूपरेखा और तैयारियों की जानकारी दी जाएगी.
चैतन्य कश्यप को इंदौर का प्रभार
माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों को उनके गृह क्षेत्र से काफी दूर जिले का प्रभार मिला है, उन्हें राहत दी जा सकती है. सीएम मोहन यादव को इंदौर का प्रभार सौंपा गया था. मुख्यमंत्री द्वारा इंदौर का प्रभार छोड़ने के बाद भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप को इंदौर की कमान सौंपी गई है. लंबे समय से गृह जनपद से दूर जिले का प्रभारी बनाए जाने के बाद मंत्रियों ने अपनी परेशानी सरकार और संगठन के सामने रखी है.
नए साल तक हो सकता है बदलाव
हेमंत खंडेलवाल की ओर से मिले संकेतों के मुताबिक, नए साल तक सभी जिलों का प्रभार तय किया जा सकता है. जिन मंत्रियों को अपने गृह क्षेत्र से दूर जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके प्रभार में बदलाव किया जा सकता है. नए सिरे से बदलाव में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि प्रभार क्षेत्र दूर न हो. बता दें कि अभी बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं. ये सिर्फ अटकलें हैं.
यह भी पढ़ें ; बधाई लेने को लेकर भिड़े 'असली-नकली' किन्नर, जान बचाने के लिए एक ने तालाब में लगाई छलांग, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
यह भी पढ़ें ; कहीं भुट्टे का कीस तो कहीं बाजरे की राबड़ी, एमपी के स्कूलों में बदला मिड-डे मील का मेन्यू, जानें आपके इलाके में क्या मिलेगा?