SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

त्योहार से पहले महंगाई का झटका: MP में 65 रुपए तक बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम, दतिया-बालाघाट में 3000 के पार, देखें नए रेट

अक्टूबर महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है. 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में 63 से 65 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है. नई दरें 1 अक्टूबर से लागू हो गई हैं, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर हैं.

Written By Pooja
Published: Oct 01, 2026, 08:43 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 09:19 AM IST
Join

अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही महंगाई का झटका लगा है. दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 65 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें 1 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में लागू हो गई हैं. हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कीमत बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2,956.50 रुपए हो गया है. इस सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और हलवाई की दुकानों में किया जाता है. 

बालाघाट में 3000 के पार पहुंचा दाम
GoodReturns वेबसाइट के मुताबिक आगर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां सिलेंडर के 2,976.50 रुपए में मिलेगा. अलीराजपुर में 64 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 2,938.50 रुपए में मिलेगा. अनूपपुर में 65 रुपए के इजाफा हुआ है, यहां सिलेंडर 3,057.50 में बिक रहा है. बड़वानी में रेट 2,956.50 रुपए, बालाघाट में 3,061.50 रुपए और बैतूल में 2,856.50 रुपए में सिलेंडर मिलेगा. वहीं भोपाल में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 62.50 की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां सिलेंडर 2,815 रुपए में बिक रहा है.  वहीं, अशोकनगर में कीमत 2,940.50 रुपए है.

नहीं बदले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम
वहीं, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. GoodReturns वेबसाइट के अनुसार 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत अलीराजपुर में 1,000 रुपए, और अनूपपुर में 965 रुपए है. अशोकनगर में इसकी कीमत 1,005.50 रुपए, बड़वानी में 990 रुपए और बालाघाट में 966.50 रुपए है. बैतूल में इसकी कीमत 966 रुपए, भिंड में 1,025.50 रुपए और भोपाल में 947.50 रुपए है.

अन्य जिलों में कितने बढ़े दाम

बुरहानपुर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 65 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद यहां सिलेंडर 2,964.50 रुपए में मिलेगा. छतरपुर में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 64 रुपए कि बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद कीमत 2,854 रुपए हो गई है. छिंदवाड़ा में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 64 की बढ़ोतरी के बाद अब कीमत 2,861 रुपए  हो गई है. दमोह में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 64 रुपए की बढ़ोतरी हुई है  जिसके बाद दाम यहां सिलेंडर 2,855.50 रुपए में मिलेगा. दतिया में कीमत 3,030.50 रुपए है. यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 64 की बढ़ोतरी हुई है. देवास में में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 63.50 की बढ़ोतरी हुई है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES