SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कहीं भुट्टे का कीस तो कहीं बाजरे की राबड़ी, एमपी के स्कूलों में बदला मिड-डे मील का मेन्यू, जानें आपके इलाके में क्या मिलेगा?

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ा कदम उठाया है. बच्चों को मिलने वाले मिड-डे-मील में अलग-अलग इलाकों में क्षेत्र के हिसाब से भोजन परोसा जाएगा. इसके लिए नई गाइडलाइन भी जारी की गई हैं. आइए जानते हैं कि आपके इलाके में कौन सी डिश परोसी जाएगी.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 26, 2026, 14:20 IST | Updated: Nov 26, 2026, 14:29 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

अगर मान लीजिए, आपको भी रोजाना एक जैसा खाना दिया जाए, तो आप क्या करेंगे? जाहिर सी बात है कि कुछ ही दिनों बाद आप उस खाने से ऊब जाएंगे. उसके बाद उसे खाने का मन नहीं करेगा. क्योंकि रोजाना एक जैसा खाना खाने से किसी का भी मन भर सकता है. जरा सोचिए, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का क्या हाल होता होगा, जिन्हें हर रोज लगभग एक जैसा खाना परोसा जाता है? लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है.

दरअसल, प्रदेश सरकार ने तय किया है कि सप्ताह में कम से कम एक दिन बच्चों को उनके इलाके का पारंपरिक भोजन जरूर परोसा जाएगा. इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने मिड-डे मील यानी पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना का नया मेन्यू जारी किया है. इस मेन्यू में प्रदेश के अलग-अलग अंचलों के हिसाब से क्षेत्रीय और पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया है, ताकि बच्चों को हर दिन अलग-अलग तरह का भोजन मिल सके.

सरकारी स्कूल के बच्चों को खाने में क्या-क्या मिलेगा?

मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों के हिसाब से सरकारी स्कूलों के बच्चों को क्षेत्र के हिसाब से मिड-डे-मिल परोसा जाएगा. इसके साथ ही विविधता, स्वाद और पौष्टिकता का ध्यान भी रखा जाएगा. इसके अलावा, बच्चों को हफ्ते में एक बार लोकल फूड भी दिया जाएगा. आइए आपको अलग-अलग इलाकों के हिसाब से परोसे जाने वाले व्यंजन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

1. मालवा इलाके में बच्चों को भुट्टे की कीस, दाल-बाफला और सेव-टमाटर की सब्जी परोसी जाएगी.

2. विंध्य और महाकौशल क्षेत्र में इंद्रहर, फुलौरी की कढ़ी और कोदों-कुटकी के व्यंजन बच्चों की थाली में परोसा जाएगा.

3. बुंदेलखंड इलाके में बेसन के चीले और मठा से बनी महेरी को बच्चों के मिड-डे-मील में शामिल किया जाएगा.  

4. ग्वालियर-चंबल इलाके में बाजरे की राबड़ी और बेड़ई बच्चों की थाली में परोसी जाएगी.

5. भोपाल-नर्मदापुरम इलाके में पंचमेल दाल, दाल-बाफला और लापसी को लिस्ट में शामिल किया गया है.

जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, सरकारी स्कूल के बच्चों को सप्ताह में कम से कम एक दिन बच्चों को पौष्टिक और पारंपिक चपाती परोसना अनिवार्य किया गया है. इसके अलावा, हरी और गुलाबी चपाती भी बच्चों की थाली में नजर आएगी.

(रिपोर्टः रंजन भगत, भोपाल)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES