App

MP DA Hike: दीपावली से पहले बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, 7.5 लाख कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

त्योहारी सीजन में मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है. दीपावली से पहले महंगाई भत्ता में 2 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसको लेकर सरकार की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. आइए यह भी जानते हैं कि अगर डीए में बढ़ोतरी होती है, तो सैलरी में कितना इजाफा हो सकता है.

MP DA Hike: दीपावली से पहले बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, 7.5 लाख कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
Image Credit: Zee Media

मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दीपावली से पहले महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी होने की संभावना है. DA बढ़ाने के लिए सरकार की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार DA में 2 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है. सूत्रों से पता चला है कि इसको लेकर 15 अक्टूबर के बाद आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है.

यह भी बताया जा रहा है कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि बढ़े हुए DA का फायदा नवंबर महीने की सैलरी में कर्मचारियों को मिल सके. ऐसे में लंबे समय से इंताजर कर रहे सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिल सकता है.  

60 फीसदी तक हो सकता है DA
बता दें कि अभी मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 58 फीसदी की दर महंगाई मिल रहा है. अगर 2 फीसदी तक महंगाई भत्ता बढ़ रहा है तो यह 60 फीसदी तक पहुंच जाएगा. सबसे खास बात यह है कि 2 फीसदी 1 जनवरी से पेंडिंग बताई जा रही है.

सरकार पर कितना बढ़ेगा बोझ?
अगर सरकार इसे लागू करती है तो कर्मचारियों को बढ़ी हुई राशि के साथ पुराने बकाया का लाभ किस तरह मिलेगा. इसको लेकर भी कर्मचारियों-अधिकारियों की निगाहें आधिकारिक आदेश पर टिकी हुई हैं. इस फैसले से प्रदेश के खजाने पर हर महीने लगभग 82 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार भी बढ़ जाएगा.

किसकी सैलरी में कितना असर?
कर्मचारी/अधिकारीबेसिक पेसंभावित मासिक बढ़ोतरी
चतुर्थ श्रेणी₹30,000₹600
तृतीय श्रेणी        ₹40,000-₹50,000₹800-₹1,000
 
अधिकारी वर्ग₹70,000-₹1 लाख+₹1,400-₹2,000
सुपर क्लास-1 ₹3,500-₹4,000
 

केंद्रीय कर्मचारियों में हलचल
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों का भी महंगाई भत्ता को लेकर भी हलचल बढ़ गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 1 जुलाई से लंबित है. इसमें लगभग 3 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

नवंबर की सैलरी में दिखेगा असर
केंद्रीय कर्मचारी परिसंघ ने इस संबंध में वित्त मंत्रालय से जल्द फैसला लेने का अनुरोध किया है. अब मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारी भी अक्टूबर के दूसरे सफ्ताह में आने वाले आदेश का इंतजार कर रहे हैं. अगर 2 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी मिलती है, तो नवंबर की सैलरी में इसका असर दिख सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More