SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'ज्ञानेश हो या मोदी, देश के लिए...', कांतिलाल भूरिया के विवादित बयान पर सियासी उबाल, बीजेपी हमलावर

भोपाल में SIR और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने विवादित बयान दिया है. इस बयान के बाद से बीजेपी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 28, 2026, 10:05 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 10:15 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं. इन्हीं प्रदर्शन के बीच भोपाल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने एक विवादित बयान दिया है. कांतिलाल भूरिया की तरफ से की गई मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रदेश की  सियासत में भूचाल आ गया है.

दरअसल, कांग्रेस पार्टी की तरफ से भोपाल में चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता चुनाव आयोग के कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले थे. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हुई. इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से हटा दिया.

कांतिलाल भूरिया क्या बोले?
इसी प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा विवादित बयान दिया है. कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने कहा कि, "ज्ञानेश नहीं यह मूर्खेष हैं." इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार को फांसी पर लटकाना चाहिए, दब देश की जनता का आक्रोश कम होगा."

प्रधानमंत्री पर भी टिप्पणी
इसके अलाव, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि, "ज्ञानेश हो या मोदी हो ऐसे लोग देश के लिए कलंक हैं." कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया के इस विवादित बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है. वहीं बीजेपी अब कांतिलाल भूरिया के बयान को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गई है.

BJP का जोरदार हमला
वहीं कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि "लगातार जनता से नकारे जाने से कांग्रेस पूरी तरह से बौखला चुकी है." उन्होंने आगे हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस अब देश की निष्पक्ष और संवैधानिक संस्थाओं का सरेआम अपमान करने पर उतारू है."

अमर्यादित बयान बताया
बीजेपी प्रवक्ता अजय यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बयान को पूरी तरह से अमर्यादित, आपत्तिजनक और लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया है. उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने ऐसे नेताओं पर तुरंत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए.
(रिपोर्टः ZEE MP-CG असाइनमेंट डेस्क)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES