SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर MP कैबिनेट की विशेष बैठक, सीएम मोहन यादव ने गिनाई उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भोपाल में सीएम मोहन यादव ने एक कैबिनेट बैठक की. बैठक के बाद सीएम मोहन यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 12, 2026, 05:32 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 05:47 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश ही नहीं, दुनिया में भी ऐसा अनूठा उदाहरण मिलना मुश्किल है. नरेंद्र मोदी ने जितनी बार विधायक का चुनाव लड़ा, हर बार मुख्यमंत्री बने. आगे कहा कि जितनी बार सांसद का चुनाव लड़ा, हर बार प्रधानमंत्री बने. सीएम ने बताया कि यह अपने आप में एक विशिष्ट रिकॉर्ड है. दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका गृह राज्य गुजरात है, लेकिन उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई.

सीएम मोहन यादव ने आगे बताया कि जिस दौर में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया गया था, उस समय देश में लगभग 25 वर्षों से गठबंधन की राजनीति का प्रभाव था. साल 1984 में स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला था. उसके बाद 1989 से लेकर 2013 तक देश की राजनीति में गठबंधन का दौर प्रमुखता से बना रहा.

कई नामों की चर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय यह धारणा बन गई थी कि गठबंधन के बिना केंद्र में सरकार बनाना और चलाना लगभग असंभव है. भारतीय जनता पार्टी के बारे में भी कहा जाता था कि वह अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती. ऐसे राजनीतिक माहौल में बीजेपी द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना अपने आप में एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण निर्णय था. उस समय पार्टी के नेतृत्व को लेकर कई नामों की चर्चा होती थी, लेकिन पार्टी ने नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित किया.

2014 में बड़ी जीत
आगे कहा कि यह निर्णय नेतृत्व के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता और राजनीतिक विश्वास का प्रतीक था. जनता ने भी नरेंद्र मोदी को जिस उत्साह और विश्वास के साथ स्वीकार किया, वह भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ. वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी के रूप में सामने आए नरेंद्र मोदी जी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की और देश के प्रधानमंत्री बने.

फ्री राशन उपलब्ध
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क अन्न उपलब्ध कराना 'रामराज्य' की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जनधन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि और उज्ज्वला योजना जैसी जनकल्याणकारी पहलों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उन्हें सशक्त बनाया है.

कई बदलावों की नींव
सीएम मोहन यादव ने पीएम के निर्णयों के बारे में बताते हुए कहा कि जीएसटी और नोटबंदी जैसे बड़े निर्णयों ने देश की आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलावों की नींव रखी. तीन तलाक के उन्मूलन और नई न्याय संहिता जैसे कदमों से न्याय व्यवस्था को अधिक न्यायपूर्ण और समावेशी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES