App

एमपी में छात्रों के हित में बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 2 अंक वाले सवालों में फिर मिलेगा ऑप्शन

मध्य प्रदेश में 10वीं-12वीं बोर्ड के लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी गई है. इसको लेकर माशिमं ने निर्देश जारी किए हैं.

एमपी में छात्रों के हित में बड़ा फैसला, 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में 2 अंक वाले सवालों में फिर मिलेगा ऑप्शन
Image Credit: ZEE NEWS

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बार फिर से 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया है. इससे प्रदेश के लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है. माशिमं की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं कि अब दो अंक वाले छोटे सवालों में पहले की तरह आंतरिक विकल्प दिया जाएगा. इसका मतलब है कि छात्रों को दो अंक के प्रश्न में दिए गए दो विकल्पों में से किसी एक का उत्तर लिखना होगा.

माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से जारी निर्देश के मुताबिक, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों में उपलब्ध वैकल्पिक को लेकर भी पहले दिशा-निर्देश जारी किए गए थे. अब इनमें एक बार फिर से बदलाव किया गया है. इस बदलाव से लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है.

पहले की तरह मिलेगा विकल्प

जारी नए निर्देश में यह भी बताया गया है कि केवल इस सत्र (2026-27) में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के दो अंक वाले अतिलघुउत्तरीय प्रश्नों में पहले की तरह ही विकल्प दिया जाएगा. वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से स्षप्ट किया गया है कि पहले जारी किए गए सभी निर्देश लागू रहेंगे. साथ ही यह भी बताया है कि उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है.

अधिकारियों को दिए निर्देश

वहीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से अधिकारियों और समन्वयक संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं. परीक्षा के नियमों में जो संशोधन किया गया है, उन्हें सभी स्कूलों के प्राचार्यों तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही, प्राचार्यों को विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दी जाए, ताकि परीक्षा की तैयारी करते समय किसी भी तरह का कोई भ्रम न रहे.

ये भी पढ़ेंः एमपी में अपात्र नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों को HC से बड़ी राहत, दूसरे कॉलेजों में शिफ्टिंग का रास्ता साफ

परीक्षा में कितने छात्र बैठेंगे ?

करीब 1 महीने पहले मध्य प्रदेश बोर्ड की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था. उसमें 2 अंकों के सवालों में विकल्प को खत्म कर दिया गया था. वहीं एक बार फिर से इसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बदलाव किया गया है. बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 15 से 16 लाख छात्रों के बैठने की संभावना है.

(रिपोर्टः रंजन भगत, भोपाल)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More