)
देश के पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक बार फिर से अचानक बीमार पड़ गए. गुरुवार की सुबह नाथद्वारा में दर्शन के दौरान घबराहट महसूस हुई. इसके बाद असहज हो गए. इस पर प्रशासन की तरफ से उन्हें गोवर्धन जिला अस्पताल में ले जाया गया. जहां पर उनका शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने स्वस्थ्य बताया. हालांकि, इसके बाद उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए.
मिली जानकारी के मुताबिक, नाथद्वारा के उन्होंने श्रीनाथ जी मंदिर में मंगला आरती के दर्शन किए थे. इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसको लेकर राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने आरती के दर्शन किए. उसके बाद मंदिर के स्वागत कक्ष में पूर्व उप राष्ट्रपति और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ का मंदिर की परंपरा के मुताबिक स्वागत किया गया.
(खबर अपडेट हो रही है...)