App

धनतेरस पर कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम? भोपाल-इंदौर से लेकर पचमढ़ी तक गिरा तापमान

मौसम केंद्र भोपाल ने 8 नवंबर तक मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. भोपाल-इंदौर में सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में तेज धूप खिलेगी.

धनतेरस पर कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम? भोपाल-इंदौर से लेकर पचमढ़ी तक गिरा तापमान
Image Credit: मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है

धनतेरस पर पूरे मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा और किसी भी जिले में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. भोपाल और इंदौर में सुबह के समय हल्की धुंध छाने के बाद दिन भर तेज धूप खिली रहेगी, जिससे भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

ग्वालियर-चंबल संभाग और पचमढ़ी में ठंड का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है, जहां पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 8 नवंबर तक प्रदेश के सभी 55 जिलों में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जबकि नवंबर के दूसरे हफ्ते से रातें और अधिक सर्द होंगी और ठंड की रफ्तार में तेजी आएगी.

दिवाली पर भी नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, धरतेरस से लेकर दिवाली तक मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है. इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश का अनुमान नहीं है. 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दिवाली है. 6, 7 और 8 नवंबर को बारिश नहीं होगी.

मौसम शुष्क रहने का अनुमान

मौसम विभाग के भोपाल केंद्र ने साप्ताहिक रिपोर्ट जारी की है और 6 से 12 नवंबर तक किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने 5 नवंबर को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में बताया कि पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

15 नवंबर तक ऐसा ही बना रहेगा मौसम

भोपाल मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 15 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है. इसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव हो सकता है और तीसरे-चौथे सप्ताह में नया सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है, जिसके बाद कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.

आने वाले समय में गिरेगा तापमान

मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में पिछले दो-तीन में 1.5-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिसके बाद सर्दी का एहसास बढ़ गया है. मौसम केंद्र भोपाल ने आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. दिन के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक की कमी आई है और कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आ है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More