App

जानिए कौन हैं अनम रियाज, जिन्होंने AMU वीमेंस कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पद पर दर्ज की शानदार जीत

AMU छात्रसंघ चुनाव में सहारनपुर की अनम रियाज ने जीत हासिल की है. जानिए कौन हैं अनम रियाज, उनकी पढ़ाई, हॉस्टल से लेकर थिएटर तक की पूरी कहानी.

जानिए कौन हैं अनम रियाज, जिन्होंने AMU वीमेंस कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पद पर दर्ज की शानदार जीत
Image Credit: who is anam riaz

AMU Union Elections: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में 8 साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव में वीमेंस कॉलेज की कमान सहारनपुर की अनम रियाज को मिली है. अनम को वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ का अध्यक्ष चुना गया है.उनकी जीत के बाद सहारनपुर में परिवार और अलीगढ़ कैंपस में जश्न का माहौल है.आइए जानते हैं कौन हैं अनम रियाज और छात्रसंघ अध्यक्ष बनने से पहले कैंपस में उनकी क्या पहचान रही है

कौन हैं अनम रियाज?

अनम रियाज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रहने वाली हैं. वह AMU के वीमेंस कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की छात्रा हैं. कैंपस में अनम की पहचान एक एक्टिव स्टूडेंट लीडर के तौर पर रही है. चुनाव से पहले ही वो छात्राओं के बीच काफी लोकप्रिय थीं.

हॉस्टल की हेड गर्ल से अध्यक्ष तक का सफर

अनम हॉस्टल में हेड गर्ल की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं. कॉलेज के कार्यक्रमों और आयोजनों के मैनेजमेंट में उनकी अहम भूमिका रही है. वह NSS की सक्रिय सदस्य रही हैं और सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेती रही हैं.

थिएटर में भी हैं एक्टिव

पढ़ाई और छात्र राजनीति के साथ-साथ अनम की दिलचस्पी कला में भी है. वह थिएटर आर्टिस्ट हैं और कई स्टेज नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं. इसी वजह से कैंपस में उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा माना जाता है.

क्यों खास है ये जीत?

8 साल के लंबे अंतराल के बाद हुए इस चुनाव में वीमेंस कॉलेज की अध्यक्ष बनना अनम के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. ये जीत उनकी सालों की मेहनत, कैंपस में सक्रियता और छात्राओं के भरोसे का नतीजा है.

अध्यक्ष - अनम रियाज
उपाध्यक्ष - आयशा खान
सचिव - मरियम जान

इसके अलावा कैबिनेट के 8 पदों पर भी छात्राओं ने जीत दर्ज की. वीमेंस कॉलेज में कुल 4080 छात्राएं वोटर थीं. इनमें से 2554 छात्राओं ने वोट डाला. यानी करीब 62.6% मतदान हुआ.

अध्यक्ष पद: 2522 वैध, 32 अवैध
उपाध्यक्ष पद: 2510 वैध, 44 अवैध
सचिव पद: 2524 वैध, 30 अवैध

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More