)
मनीष शर्मा/अलीगढ़: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेंस कॉलेज में भी 8 साल बाद छात्रसंघ की रौनक लौट आई है. गुरुवार को हुए मतदान के बाद देर रात तक चली मतगणना में नई टीम का ऐलान हो गया है. रात करीब 2 बजे निर्वाचन अधिकारी नाजिया हसन ने नतीजे घोषित किए, तो विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.
अध्यक्ष - अनम रियाज
उपाध्यक्ष - आयशा खान
सचिव - मरियम जान
अध्यक्ष पद - अनम रियाज की जीत
अध्यक्ष पद पर बीए ऑनर्स की छात्रा अनम रियाज ने 806 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आयशा जमाल को 171 वोटों से हराया. आयशा जमाल को 635 वोट मिले.
तमन्ना मुजफ्फर - 532 वोट
तहूरा शकील - 265 वोट
मरियम नाज - 151 वोट
रुकैया खान - 133 वोट
उपाध्यक्ष पद - आयशा खान की बड़ी जीत
उपाध्यक्ष पद पर बीएससी ऑनर्स की छात्रा आयशा खान ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की.
आयशा खान - 1090 वोट (विजेता)
शमा फातमा - 580 वोट
मरियम फातिमा - 512 वोट
सानिया सिराज - 328 वोट
आयशा ने शमा को 510 वोटों के बड़े अंतर से हराया
सचिव पद पर बीए ऑनर्स की छात्रा मरियम जान ने 862 वोट हासिल किए।
उन्होंने सानिया खान को 178 वोटों से हराया। सानिया को 684 वोट मिले।
बाकी उम्मीदवार -
रोकैया खातून - 485 वोट
जायनब - 368 वोट
जोया रहमान - 125 वोट
वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ की कैबिनेट के 8 पदों पर भी कड़ा मुकाबला हुआ. इसमें जुवेरिया रहमान ने सबसे ज्यादा वोट हासिल किए.
निर्वाचित कैबिनेट सदस्यों को मिले वोट इस प्रकार हैं
जुवेरिया रहमान-1485
अमीना खानम-1445
हिबा मनाल-1325
सबीहा-1251
जकिया मुर्तजा-1124
खुशबू परवीन-1118
मेहविश-1081
फातिमा हसन-1079
सरिका शर्मा-949, समन सैयद - 822, शाहीन अफरोज - 768, आकिफा अंजुम - 755, अर्चना कुमारी - 702, दीपिका यादव - 665, कोहिना राजपूत - 625, अनुष्का शर्मा - 538, शिवानी कुमारी - 462 वोट.
वीमेंस कॉलेज में कुल 4080 छात्राएं वोटर थीं. इनमें से 2554 छात्राओं ने वोट डाला. यानी करीब 62.6% मतदान हुआ.
अध्यक्ष पद: 2522 वैध, 32 अवैध
उपाध्यक्ष पद: 2510 वैध, 44 अवैध
सचिव पद: 2524 वैध, 30 अवैध
AMU में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर लंबे समय तक आंदोलन चला था. इस आंदोलन में वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था.
8 साल बाद चुनाव होने से छात्राओं में जबरदस्त उत्साह था. मतदान के बाद कॉलेज परिसर में ही मतगणना कराई गई और देर रात नतीजे आए.
अब नई टीम के साथ वीमेंस कॉलेज की छात्र राजनीति में नए नेतृत्व की शुरुआत हो गई है.सबसे बड़ी बात इस बार मेन AMUSU में भी पहली बार कोई महिला टॉप पद पर जीती है, तो वीमेंस कॉलेज और मेन यूनियन-दोनों में महिलाओं की आवाज और मजबूत होगी.