App

गैस पाइपलाइन लीक होने से हड़कंप, ड्रिलिंग के दौरान डैमेज हुई लाइन, मंडीदीप में पुलिस ने संभाला मोर्चा

रायसेन के मंडीदीप में गेल की गैस पाइपलाइन में लीकेज की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और गेल के कर्मचारी पहुंचे. जहां उन्होंने समय रहते ही मामले को अपने काबू में कर लिया.

गैस पाइपलाइन लीक होने से हड़कंप, ड्रिलिंग के दौरान डैमेज हुई लाइन, मंडीदीप में पुलिस ने संभाला मोर्चा
Image Credit: Zee Media

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के मंडीदीप नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब गेल की गैस पाइपलाइन में लीकेज की खबर सामने आई. गैस लीकेज की सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पर पुलिस ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए गेल गैस के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया. उसके बाद पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूरा किया गया. पुलिस की सूझबूझ के चलते समय रहते ही किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही गैस लीकेज की खबर फूलचंद नगर और आसपास के इलाके में फैली, वैसे ही लोगों में काफी टेंशन बढ़ गई. सूचना मिलते ही मंडीदीप पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने तत्काल गेल गैस के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया. कर्मचारियों ने पाइपलाइन का निरीक्षण कर लीकेज को ठीक करने का काम शुरू किया. पुलिस की मौजूदगी में पाइपलाइन की मरम्मत का काम कराया गया है. ताकि गैस लीकेज के कारण किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

अफवाहों पर ध्यान न दें
गैस लीकेज को लेकर मंडीदीप में तरह तरह की अफवाहें भी फैलने लगी थीं. मंडीदीप थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी. अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने को कहा. पुलिस के मौके पर पहुंचने और गेल गैस की टीम को बुलाकर पाइपलाइन का सुधार कार्य शुरू कराने से संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया. फिलहाल पाइपलाइन की मरम्मत का काम कराया गया और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

सप्लाई टोटल बंद कर दी गई
मंडीदीप टीआई रंजीत सराठे का कहना है कि वार्ड नंबर-1 फूलचंद नगर में सूचना मिली थी, कि गैस लीक हो रही है. हम लोग मौके पर पहुंचे. ये GAIL का एक घरेलू गैस का कनेक्शन होते हैं, जो गैस की पाइपलाइन होती हैं. किसी के द्वारा ड्रिलिंग करने के दौरान गड्ढा खोदने के कारण पाइपलाइन डैमेज हो गई है. वर्तमान में पुलिस टीम और GAIL की सेफ्टी टीम भी मौके पर मौजूद है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. गैस का जो कनेक्टिविटी थी वो टोटल बंद कर दी गई है, अभी सब खैरियत है कहीं कोई दिक्कत नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More