भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मध्य-प्रदेश
  • /विंध्य को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा MP का सीधी जिला, रेल मंत्री और CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी

विंध्य को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा MP का सीधी जिला, रेल मंत्री और CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी

विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 118 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइनों का उद्घाटन करने जा रहे हैं. इसके साथ ही आजादी के बाद पहली बार सीधी जिला सीधे तौर पर देश के रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा.

Written ByRanjana Kahar
Published: Oct 24, 2026, 11:32 AM IST|Updated: Oct 24, 2026, 11:36 AM IST
joinshare
विंध्य को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा MP का सीधी जिला, रेल मंत्री और CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी
Image Credit: विंध्य को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात- (Photo Ai)

About the Author

Ranjana Kahar

Ranjana Kahar

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मध्य प्रदेश के विंध्य क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने वाली है,  क्योंकि लंबे इंतजार के बाद राज्य का सीधी जिला आखिरकार रेल नेटवर्क से जुड़ रहा है. इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संयुक्त रूप से 118 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित रेल खंडों का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेल खंडों का उद्घाटन किया जाएगा और देवेंद्रनगर और चुरहट के बीच एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा सीधी जिला

आजादी के बाद यह पहली बार होगा जब सीधी जिले के नागरिकों को ट्रेन सेवाओं की सुविधा मिलेगी. रेल कनेक्टिविटी के इस विस्तार से न केवल यात्रा आसान होगी, बल्कि विंध्य क्षेत्र में व्यापार, औद्योगिक गतिविधियों, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान सतना-देवेन्द्रनगर और रीवा-चुरहट रेल खंडों का उद्घाटन किया जाएगा, और देवेन्द्रनगर- चुरहट के बीच चलने वाली एक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा.

बजट में ऐतिहासिक प्रावधान

राज्य में रेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश को 2026-27 के वित्तीय वर्ष के बजट में 15,188 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि आवंटित की गई है. इस कदम से पूरे विंध्य क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और स्थानीय नागरिकों की एक पुरानी मांग पूरी हो गई है.

रेल कनेक्टिविटी से लोगों को मिलेगी सुविधा

विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी का यह विस्तार केवल परिवहन की सुविधा ही नहीं है, बल्कि यह पूरे इलाके के सर्वांगीण विकास में एक नए अध्याय की शुरुआत है. सीधी जिले के रेल नेटवर्क से जुड़ने से व्यावसायिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय उद्योगों और कृषि उत्पादों की बड़े बाजारों तक सीधी पहुंच बन सकेगी. पर्यटन स्थलों तक बेहतर पहुंच से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. यानि बेहतर रेल बुनियादी ढांचे के माध्यम से विंध्य क्षेत्र अब आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर एक नई राह पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें: भोपाल मास्टर प्लान पर आपत्ति दर्ज कराने का आज आखिरी दिन, अब तक आ चुकी हैं 9 हजार से ज्यादा आपत्तियां, कैचमेंट को लेकर बिफरे किसान
 

सरदारपुर में 2,387 करोड़ की सिंचाई परियोजना का लोकार्पण

इस बीच, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव धार जिले का दौरा करेंगे, जहां वे सरदारपुर में 2,387 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई एक बड़ी सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करेंगे. यह महत्वाकांक्षी परियोजना धार और झाबुआ जिलों के लगभग 260 गांवों में लंबे समय से चले आ रहे जल संकट का स्थायी समाधान प्रदान करेगी. इससे न केवल ग्रामीणों को पीने का पानी मिल सकेगा, बल्कि इस क्षेत्र की लगभग 57,400 हेक्टेयर कृषि भूमि के लिए बेहतर सिंचाई सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. इस पहल से आदिवासी क्षेत्रों के किसानों की स्थिति में सुधार होगा और क्षेत्रीय विकास को एक नई दिशा मिलेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
MP News