SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उज्जैन खड़े हनुमान मंदिर विवादः महायज्ञ में संतों ने लिया बड़ा संकल्प, बोले- मंदिर यहीं बनेगा…नहीं तो होगा अनशन

Ujjain Khade Hanuman Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम के किए जा रहे हैं. एक तरफ महायज्ञ किया गया है, तो दूसरी तरफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया है. इन सभी कार्यक्रमों का एक ही मकसद है कि शासन प्रशासन को जगाकर मंदिर निर्माण कराया जा सके.

Written By Manish Kushawah
Published: Sep 13, 2026, 04:43 PM IST | Updated: Sep 13, 2026, 04:49 PM IST
Image Credit: ZEE MEDIA
Join

Ujjain Hanuman Temple News: महाकाल नगरी उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को लेकर लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है. जहां पर तरफ रोजाना श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ अलग-अलग तरह के धार्मिक आयोजन भी हो रहे हैं. ऐसे में रविवार को एक हवन यज्ञ करवाया. इस यज्ञ का नाम मारुति महायज्ञ बताया जा रहा है. यह यज्ञ शासन-प्रशासन को सदबुद्धि देने के लिए किया गया.

इस यज्ञ में साधु-संत, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता व श्रद्धालु शामिल हुए. इन सभी ने यज्ञ में आहुति भी दी. इसके साथ ही दूसरी ओर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के माध्यम से शासन प्रशासन को चेताया जा रहा है कि लाखों भक्त मंदिर निर्माण में अपनी सहमति दे रहे हैं. वहीं इस हस्ताक्षर अभियान में वे सब लोग शामिल हैं, जो यहां दर्शन करने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः उज्जैन मूर्ति मामलाः खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नए अभियान की शुरुआत, जानिए हैदराबाद से आए भक्तों ने क्या कहा?

दूर-दूर से आ रहे हैं भक्त
खास बात तो यह है कि अब यह चमत्कारिक मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है. इसलिए देश के कोने-कोने से बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले भक्त यहां भी दर्शन के लिए आ रहे हैं. यज्ञ में शामिल हुए सभी साधु संतों का एक ही कहना है कि मंदिर का निर्माण यहीं हो वरना आगे अनशन व प्रदर्शन होंगे.

अनशन करने की चेतावनी
वहीं यज्ञ में शामिल हुई साध्वी हर्षा नंद गिरि ने कहा कि हम प्रयास कर रहे हैं. इस प्रयास को हनुमान जी ही सफल करेंगे. उन्होंने बताया कि  सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ हमने किया है. इसका उद्देश्य प्रशासन व सरकार को थोड़ी सी सद्बुद्धि आए और जल्द घोषणा करें कि मंदिर यहीं बनेगा. यह यज्ञ निष्फल नहीं होगा. यदि प्रशासन नहीं झुका तो अनशन प्रदर्शन किया जाएगा.

'मंदिर हटाना जरूरी नहीं'
इसके अलावा, मुक्तेश्वरी धाम के पीठाधीश्वर संत शंकर लक्ष्मी नारायण महाराज ने कहा कि मारुति महायज्ञ का उद्देश्य एक ही जिन जिन ईंट का उपयोग इस यज्ञशाला में किया गया है, उन्हीं ईंट का उपयोग कर अब इसी जगह पर मंदिर निर्माण होगा. वहीं कृष्णागिरी महाराज का कहना है कि बाबा हनुमान की शक्ति है. बाबा यहां से नहीं हटेंगे, मंदिर यहीं बनेगा भले ही छोटा मंदिर बने. मुनि शरण दास त्यागी, महाराज का कहना है की अनंत वर्षों से यहां हनुमान विराजमान है. रोड चौड़ी करण के लिए मंदिर हटाना जरूरी नहीं है. खुद हनुमान जी ने परिचय भी दे दिया है. हटाना उचित नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES