SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: MP के शहरों-गांवों में मिलेगी डायरेक्ट बस कनेक्टिविटी, 7 शहरों की 351 इंटरसिटी-इंट्रासिटी बसें एक साथ होंगी रवाना, CM-केंद्रीय मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

मध्य प्रदेश में 25 सितंबर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी. भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके तहत प्रदेश में करीब 1500 बसें संचालित की जाएंगी.

Written By Pooja
Published: Sep 25, 2026, 08:55 AM IST | Updated: Sep 25, 2026, 09:34 AM IST
Join

मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू करने जा रही है. इस योजना का शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के दशहरा मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुरुआती चरण में 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करना, रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देना और पार्यवरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है. मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत प्रदेश में करीब 1500 बसें संचालित की जाएंगी.

एक साथ 351 बसें होंगी रवाना
इस कार्यक्रम के दौरान एक साथ 351 बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. इन्हें दो कैटेगरी में बांटा गया है. 120 इंटरसिटी बसें जो दो या उससे ज्यादा शहरों के बीच तेज और आसान सफर की सुविधा देंगी और 231 इंट्रासिटी बसें जो शहर के अंदर नागरिकों को सुरक्षित सुलभ और किफायती सफर के विकल्प देंगी. इसके तहत पहले चरण में राज्य के सात प्रमुख शहरों के लिए बसें शुरू की जाएंगी. इन शहरों में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड शामिल हैं.

15,000 से ज्यादा आधुनिक पब्लिक बसें चलाई जाएंगी
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत साल 2031 तक 75 प्रतिशत ग्राम पंचायतों को बस सेवाओं से जोड़कर ग्रामीण कनेक्टिविटी को काफी मजबूत किया जाएगा. राज्य भर में 15,000 से ज्यादा आधुनिक पब्लिक बसें चलाई जाएंगी, जिनसे रोजाना 30 लाख से ज्यादा यात्रियों को सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी. इसके अलावा 180 से ज्यादा आधुनिक बस स्टैंड, टर्मिनल और डिपो को नया रूप दिया जाएगा.पहले वर्ष यह लक्ष्य 1,500 बसों के संचालन का होगा. इसके बाद प्रतिवर्ष लगभग 2,500 से 3,000 बसें बढ़ाई जाएंगी. मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा अंतर्गत पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल को बढ़ावा दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की विशेषताएं

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES