SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी: 41वीं किस्त की डेट कंफर्म, जानिए महिलाओं को मिलेंगे कितने रुपए?

Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त को लेकर एक अपडेट आया है. इस बार राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम उमरिया जिले में आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 13, 2026, 08:20 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 08:28 AM IST
Image Credit: लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी: 41वीं किस्त की डेट कंफर्म
Join

मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'लाड़ली बहना योजना' से जुड़ी 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए अच्छी खबर है. इस योजना की 41वीं किस्त का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. सरकार 14 अक्टूबर को लाभार्थियों के खातों में किस्त की रकम ट्रांसफर करने जा रही है. हमेशा की तरह यह पैसा DBT के जरिए सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजा जाएगा. किस्त की तारीख तय होने के बाद पूरे राज्य की लाड़ली बहनों में काफी उत्साह है.

सीएम मोहन यादव ट्रांसफर करेंगे पैसा
इस बार राज्य-स्तर का मुख्य और भव्य कार्यक्रम उमरिया जिले में आयोजित किया जा रहा है. उमरिया में होने वाले इस बड़े कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए राज्य भर की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹1,500 की राशि ट्रांसफर करेंगे.  करीब 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को यह राशि मिलेगी.

सरकार की यह पहल महिलाओं को आर्थिक मदद देगी, जिससे वे आसानी से अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर पाएंगी. साथ ही त्योहारों के सीजन में उनके खातों में सीधे पैसे आने से उन्हें काफी आसानी होगी और वे जरूरी काम आसानी से कर पाएंगी. जिला प्रशासन ने उमरिया में इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

जानिए महिलाओं को मिलेंगे कितने रुपए?
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत ₹1,000 की राशि के साथ हुई थी. बाद में इसे बढ़ाकर ₹1,250 कर दिया गया और नवंबर 2025 से इसे बढ़ाकर ₹1,500 किया गया. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस राशि को चरणबद्ध तरीके से ₹3,000 प्रति माह तक बढ़ाने का वादा किया है. फिलहाल महिलाओं के खातों में ₹1,500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

इन महिलाओं का अटक सकता है पैसा
लाडली बहना योजना का पैसा पाने के लिए ई-केवाईसी और समग्र आईडी होना बहुत जरूरी है. सरकार ने जांच में लाखों अपात्र महिलाओं के नाम लिस्ट से हटा दिए हैं. अगर किसी महिला की उम्र 60 साल से ज्यादा हो जाती है तो उसका नाम भी योजना से हटा दिया जाता है. साथ ही जिन महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनका DBT चालू नहीं है, उनकी किस्त का पैसा अटक सकता है.

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है
लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का एक बड़ा जरिया बन गई है. हर महीने तय समय पर खातों में आने वाली यह राशि न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाती है. उमरिया से मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक में धनराशि ट्रांसफर करने का यह कार्यक्रम एक बार फिर साबित करता है कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उम्मीद है कि यह आर्थिक मदद बहनों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES