खंडवा धर्म परिवर्तन केसः महिला शिक्षक ने लगाए ब्लैकमेलिंग-यौन शोषण के आरोप, 6 लाख के समझौते का वीडियो से खोली सच्चाई
खंडवा जिले में महिला शिक्षक ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि उसकी 10 साल की बेटी को भी नमाज और कलमा पढ़वाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक महिला ने मुस्लिम युवक पर ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आा है. महिला शिक्षक और पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ खंडवा कोतवाली थाने पहुंचकर दर्ज FIR करवाई है. वहीं महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसकी 10 साल की बेटी को भी नमाज और कलमा पढ़वाया. फिलहाल, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक, हरसूद में रहने वाला आरोपी युवक फारूक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का काम करता है. यह पिछले डेढ़ साल से महिला शिक्षक को यौन शोषण के लिए ब्लैकमेल कर रहा था. महिला अपनी बेटी के साथ आरोपी के घर पास ही रहती थी. महिला का आरोप है कि युवक ने पहचान बढ़ाकर उसे अपने प्रभाव में लिया. उसके बाद उससे संबंध बनाए.
ऑनलाइन ट्रांसफर की भी बात बताई
महिला ने बताया कि युवक के पास मौजूद फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह यौन शोषण करता रहा. उसने कई बार महिला से पैसे भी लिए. महिला ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की बात भी पुलिस को बताई.
महिला के समर्थन में पहुंचे हिंदू संगठन
यह बात जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को पता चली तो वह भी महिला के समर्थन में कोतवाली थाने पहुंच गए. वहीं हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने इसे लव जिहाद का मामला बताया. इस तरह के मामलों में कड़ी सजा की मांग की. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता माधव झा का कहना है कि लगभग सालभर पहले इस महिला ने स्थानीय हरसूद थाने में भी आवेदन देकर शिकायत की थी. लेकिन पुलिस ने उस वक्त कोई कर्रवाई नहीं की.
पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस थाने में महिला के बयान के आधार पर मुस्लिम युवक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और एससी एसटी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीएसपी अभिनव बारंगे का कहना है कि जरूरत पड़ने पर और भी धाराएं बढ़ाई जाएगी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ेंः दोस्ती के जाल में फंसाकर छात्रा से दुष्कर्म, फिर घर से 2 लाख और जेवर ले उड़ा, मां ने पूछा तो सामने आई सच्चाई
मामले का एक वीडियो भी सामने आया
इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला और युवक पांच लोगों के बीच बैठकर समझौता करते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है इस दौरान 6 लाख रुपए महिला को दिए गए. समझौते में आगे किसी भी तरह की शिकायत नहीं करने की बात भी लिखी गई है. इस वीडियो और समझौते की ZEE NEWS पुष्टि नहीं करता है.
वहीं आरोपी फारूक के परिजन भी सामने आए हैं. फारूक के भाई अब्दुल बांठिया ने उल्टा महिला पर ही उन्हें परेशान करने और बार-बार पैसे मांगने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने धर्मपरिवर्तन और यौन शोषण जैसे आरोपों को झूठा और मनगढंत बताया है.
(रिपोर्टः प्रमोद सिन्हा, खंडवा)