SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक तरफ मौत का मंजर, दूसरी तरफ 70 से ज्यादा मरीज फरार... इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में सुबह-सुबह क्या हुआ?

मध्य प्रदेश के इंदौर में चल रहे नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति ने वाशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यहां इलाज करा रहे 70 से ज्यादा मरीज भी मौके से फरार हो गए हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 31, 2026, 09:05 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 09:09 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में संचालित पहचान नशा मुक्ति केंद्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां सचिन लोधी नामक युवक ने केंद्र के अंदर वाशरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद न केवल रिहेब सेंटर की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, बल्कि इलाज करा रहे 70 से ज्यादा मरीज भी मौके से फरार हो गए.

बताया जा रहा है कि सचिन सुबह नहाने का बोलकर वॉशरूम में गया. जब वह 1 घंटे तक बाहर नहीं निकला तो पता चला कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने दरवाजा तोड़कर सचिन को फंदे से उतारा और तुरंत ही MY अस्पताल में लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक के परिजनों ने क्या कहा?

इस मामले में मृतक के जीजा केशव लोधी ने आरोप लगाया कि सचिन को करीब एक महीने तीन दिन पहले इस केंद्र में भर्ती कराया गया था. वहीं परिजनों का कहना है कि घटना की सुबह ही केंद्र में पैसे और जमा किए थे, जिसके कुछ देर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली कि सचिन ने आत्महत्या कर ली. वहीं परिजनों ने केंद्र संचालकों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं.

सुबह नहाते समय लगाई फांसी

रिहेब सेंटर के सुरक्षा अधिकारी बिट्टू ने बताया कि सचिन को सुबह नहाने के लिए भेजा गया था, इसी दौरान उसने अंदर से दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली. बिट्टू ने बताया कि इस दौरान रेयर सेंटर में इलाज कर रहा है. अन्य मरीज भी मौके का फायदा उठाकर भाग गए.

ये भी पढ़ेंः ये कैसी शिक्षा व्यवस्था? स्कूल में पढ़ाई नहीं, बच्चों से कराया जा रहा झाड़ू-पोंछा!

फरार मरीजों की चल रही तलाश

वहीं रावजी बाजार थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है. थाना प्रभारी ने खुलासा किया कि जब सेंटर के लोग मृतक को अस्पताल लेकर जा रहे थे, तब वहां इलाज करा रहे सत्तर से अधिक मरीज मुख्य गेट का ताला और बाउंड्रीवॉल फांदकर भाग निकले. पुलिस रिहेब सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार मरीजों की तलाश के साथ-साथ उनके परिजनों से संपर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी है.

(रिपोर्टः यत्नेश सेन, इंदौर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES