SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बम की धमकीः इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले हड़कंप, 3 स्कूलों समेत महापौर सचिवालय को मिले E-Mail

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट से पहले बम धमकी मिली है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 02, 2026, 11:13 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 11:22 PM IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाले पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी मिली है. शहर के तीन स्कूलों और महापौर सचिवालय को धमकी भरे ई-मेल किए गए है. इन ई-मेल में 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके की धमकी दी गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. बम डिस्पोजन स्क्वॉड (BDS) और क्राइम ब्रांच की टीमें भी जांच में जुट गई हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, तीन स्कूलों और महापौर कार्यालय को पंजाबी भाषा में धमकी भरे ई-मेल मिले हैं. इनमें 15 नवंबर को प्रस्तावित कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बता कही गई है. ई-मेल मिलने के बाद संबंधित स्कूलों में सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाए गए हैं. पुलिस और बम डिस्पोजन स्क्वॉड की टीमों ने स्कूल परिसरों में पहुंचकर जांच की. अधिकारियों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ली, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके.

एक्शन मोड में पुलिस प्रशासन

वहीं महापौर सचिवालय को मिले धमकी भरे ई-मेल को भी पुलिस ने गंभीरता से लिया है. क्राइम ब्रांच की टीम ई-मेल के स्रोत और उसे भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. इसके लिए मेटा से भी जानकारी मांगी गई है. जानकारी मिलने के बाद ई-मेल भेजने वाले के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पंजाबी भाषा में भेजे गए ई-मेल

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि शहर के तीन स्कूलों को इस तरह के ई-मेल मिले हैं, जिनमें बम की धमकी दी गई है. ई-मेल में 15 नवंबर को होने वाले एक कार्यक्रम को लेकर धमकी दी गई है. उन्होंने बताया कि महापौर कार्यालय में भी इसी तरह का मेल आया है. सभी मामलों को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच में लिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है

ई-मेल पंजाबी भाषा में भेजे गए हैं. यह पूछे जाने पर कि धमकी देने वाला व्यक्ति देश के बाहर का है या नहीं, अधिकारी ने बताया कि शुरुआती तौर पर इसके भारत के ही किसी दूसरे प्रदेश से भेजे जाने की आशंका हो सकती है. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने भेजने वाले की पहचान जुटाने में जुटी हुई है.

(ZEE NEWS असाइनमेंट डेस्क की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES