SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हुरुन रिच लिस्ट: ये हैं MP के सबसे अमीर 10 कारोबारी, जानें क्या करते हैं काम

Hurun Rich List MP: हुरुन इंडिया की लिस्ट में इंदौर और भोपाल के कई उद्यमी शामिल हैं. इस लिस्ट में इंदौर के छह और भोपाल के चार व्यवसायी शामिल हैं. खास बात यह है कि इस साल इंदौर के उद्यमियों की संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 24, 2026, 01:42 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 01:47 PM IST
Image Credit: AI जनरेटेड फोटो
Join

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 ने मध्य प्रदेश के कारोबारी नक्शे की नई तस्वीर सामने रख दी है. इस बार लिस्ट में इंदौर का दबदबा सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं राजधानी भोपाल के कई बड़े उद्योगपतियों की संपत्ति में गिरावट देखी गई है. इस साल प्रदेश के टॉप-10 सबसे अमीर कारोबारियों में अकेले इंदौर के 6 नाम शामिल हैं, जबकि भोपाल से 4 कारोबारी इस लिस्ट में जगह बना पाए हैं.  ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं MP के ये 10 सबसे अमीर कारोबारी और क्या है उनका कारोबार.

इंदौर के 6 बिजनेसमैन के नाम शामिल
अग्रवाल कोल (इंदौर) के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार अग्रवाल ₹10,200 करोड़ की नेट वर्थ के साथ लगातार पांचवीं बार मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हैं. देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में उनका 365वां स्थान है. इसके अलावा इंदौर के अनुराग मूंदड़ा (665वां स्थान) के साथ-साथ शक्ति पंप्स के दिनेश पाटीदार (941वां स्थान), नितिन अग्रवाल, सुनील चौरड़िया और विमल तोड़ी ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है.

भोपाल के चार व्यापारियों के नाम
दूसरी ओर, इस लिस्ट में भोपाल के चार बिजनेसमैन शामिल हैं. भोपाल के बड़े बिजनेसमैन के लिए यह साल नुकसान वाला रहा है. दिलीप बिल्डकॉन के फाउंडर दिलीप सूर्यवंशी की नेट वर्थ ₹4,430 करोड़ से घटकर ₹3,500 करोड़ हो गई है. देवेंद्र जैन की संपत्ति भी घटकर ₹2,300 करोड़ रह गई है. इसी तरह, बंसल ग्रुप के अनिल बंसल और सुनील बंसल की नेट वर्थ ₹2,800 करोड़ से घटकर ₹2,200 करोड़ हो गई है.

MP के 10 सबसे अमीर कारोबारियों के नाम रैंक और बिजनेस

  1. विनोद कुमार अग्रवाल- 365- कंपनी/व्यवसाय: अग्रवाल कोल्स (Agarwal Coal) 
  2. अनुराग मूंदड़ा : 665-  कंपनी/व्यवसाय: ल्युमैक्स फिनटेक / इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ट्रेडिंग   
  3. दिनेश पाटीदार : 941- कंपनी/व्यवसाय: शक्ति पंप्स (Shakti Pumps)सोलर पंप्स, सबमर्सिबल वाटर पंप्स और मोटर निर्माण.
  4. नितिन अग्रवाल: 1139- कंपनी/व्यवसाय:औद्योगिक मैन्युफैक्चरिंग और केमिकल बिजनेस 
  5. सुनील चौरड़िया : 1276- कंपनी/व्यवसाय: फ्लेक्सिटफ वेंचर्स (Flexituff Ventures)
  6. विमल तोड़ी: 1425- कंपनी/व्यवसाय: कौशल्या लॉजिस्टिक्स / कमर्शियल ट्रेडिंग  
  7. दिलीप सूर्यवंशी: 852- कंपनी/व्यवसाय: दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (Dilip Buildcon)
  8. देवेंद्र जैन: 1112- कंपनी/व्यवसाय: दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (Dilip Buildcon)
  9. अनिल बंसल: 1139- कंपनी/व्यवसाय: बंसल ग्रुप (Bansal Group)
  10. सुनील बंसल: 1139- कंपनी/व्यवसाय: बंसल ग्रुप (Bansal Group)

(दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सूर्यवंशी अपने पार्टनर देवेंद्र जैन के साथ मिलकर काम करते हैं.)

हुरुन लिस्ट क्या है और यह चर्चा में क्यों है?
हुरुन रिच लिस्ट दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सालाना लिस्ट है, जिसे हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट पब्लिश करता है. भारत में इसकी शुरुआत साल 2012 में हुई. हाल के सालों में इस लिस्ट ने काफी ध्यान खींचा है क्योंकि ₹1,000 करोड़ से ज़्यादा नेट वर्थ वाले भारतीयों की संख्या 200 से बढ़कर 350 से ज्यादा हो गई है. खास बात यह है कि इंदौर, भोपाल और सूरत जैसे शहरों के बिजनेसमेन भी अब मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों के बिजनेसमेन के साथ इस लिस्ट में शामिल हो रहे हैं, जिससे लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES