SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

MP में मौसम फिर बदला: छिंदवाड़ा-सिवनी-बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 34.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश का 91.5% है. बुधवार के लिए छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राज्य के कई अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Sep 23, 2026, 06:11 AM IST | Updated: Sep 23, 2026, 06:16 AM IST
Image Credit: मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
Join

मध्य प्रदेश का मौसम तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में कई जिलों में बारिश बढ़ सकती है, जिससे कुल बारिश के आंकड़ों में सुधार होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक मजबूत डिप्रेशन बना है, जो नमी और वायुमंडलीय हलचल के साथ मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है, जिससे बारिश का एक मजबूत सिस्टम सक्रिय हो रहा है.

बंगाल की खाड़ी में बना नया अवदाब
IMD ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र एक बड़े मौसम सिस्टम में बदल रहा है और इसके और मजबूत होने की संभावना है. इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में इस क्षेत्र के कई जिलों में 26 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. 25 और 26 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि 23 और 24 सितंबर को कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
23 सितंबर को IMD के मुताबिक, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल
इससे पहले सोमवार और मंगलवार को राज्य के 33 जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई थी. जिन जिलों में वर्षा हुई उनमें भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, अलीराजपुर, शाजापुर, देवास, खंडवा, रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, नर्मदापुरम और बैतूल शामिल हैं. सबसे ज्यादा बारिश सागर के देवरी में 2.4 इंच दर्ज की गई.

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश
आईएमडी के मुताबिक, केवल अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई.

बता दें कि बंगाल की खाड़ी से बनने वाला यह नया मौसम सिस्टम मध्य प्रदेश में बारिश के आंकड़ों में काफी सुधार ला सकता है. जबलपुर डिवीजन समेत प्रभावित जिलों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे 26 सितंबर तक होने वाली भारी से बहुत भारी बारिश के दौरान जलभराव जैसी स्थितियों को लेकर सतर्क रहें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES