SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'प्लेट में मोमोज कम हैं...', सुनते ही भड़क गया ठेले वाला, छात्र पर उड़ेल दिया खौलता तेल, ग्वालियर का है मामला

ग्वालियर में एक मोमोज वाले दुकानदार ने 18 साल के छात्र के ऊपर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक दिया. जिससे छात्र पूरी तरह से झुलस गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आइए आपको पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Written By Manish Kushawah
Published: Oct 05, 2026, 05:53 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 06:20 PM IST
Image Credit: ZEE News
Join

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. मोमोज खाने गए 18 साल के छात्र को भर पड़ गया. छात्र का आरोप है कि कम मोमोज मिलने पर आपत्ति जताने पर नाराज ठेले वाले ने पहले छात्र से बदसलूकी की. उसके बाद कढ़ाई में खौलता हुआ तेल उठाकर उसके उपर उड़ेल दिया.

बताया जा रहा है कि गर्म तेल की चपेट में आने से 18 साल का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. तेल इतना गर्म था कि छात्र का चेहरा, कान समेत कई बॉडी पार्ट बुरी तरह से झुलस गए हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है. वहीं आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है.

कहां का है ये मामला ?
यह मामला ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी रेशम मिल चौराहे का बताया जा राह है. पीड़ित छात्र शिवा उर्फ चेतन भदौरिया, उम्र 18 साल, न्यू रेशम मिल स्थित प्रगति नगर का रहने वाला है. छात्र ने बताया कि शिवा अपने दोस्त गोलू खान और विकास राजपूत के साथ जिम जाने के लिए निकला था.

₹20 का दिया था ऑर्डर
रास्ते में तीनों पुरानी रेशम मिल चौराहे पर स्थित अंकित नाम के व्यक्ति के मोमोज के ठेले पर रुके, जहां पर शिवा ने 20 रुपए के मोमोज का ऑर्डर दिया. लेकिन प्लेट में मोमोज की संख्या कम दिखने पर उसने आपत्ति जताई. उसके बाद ठेले वाला भड़क गया. पहले तो काफी देर तक विवाद किया. उसके बाद कढ़ाई में खौलता हुआ तेल ऊपर उड़ेल दिया.

खौलता तेल फेंक दिया
मौके पर लोगों ने पुलिस को बताया कि मामूली सी शिकायत को लेकर ठेले वाले और छात्र के बीच कहासुनी हुई. उन्होंने बताया कि अंकित ने शिवा के साथ गाली-गलौज की. शिवा ने जब अभद्रता का विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया. आगे बताया कि पहले तो ठेलेवाले अंकित ने शिवा को धक्का दिया. इसके बाद कढ़ाई में खौलता हुआ गर्म तेल उठाकर सीधे उसके ऊपर फेंक दिया.

क्या बोले ग्वालियर CSP?
मौजूद लोगों ने बताया कि गर्म तेल की चपेट में आने से छात्र शिवा का चेहरा और कान गंभीर रूप से झुलस गया. इस हमले के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आरोपी ठेला छोड़कर मौके से भाग गया. हालांकि, इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं ग्वालियर CSP रॉबिन जैन ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई करेंगे. (रिपोर्टः करतार सिंह राजपूत, ग्वालियर)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES