App

'गाड़ी में मत बैठिए...', जनसुनवाई में कलेक्टर-एसपी को नदारद देख भड़के सिंधिया, मौके पर ही लगाई अफसरों की क्लास

गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कड़ा रुख देखने को मिला. जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कलेक्टर और एसपी को फटकार लगाई. वहीं उन्होंने मोहन बारेला मामले में सख्त निर्देश दिए हैं.

'गाड़ी में मत बैठिए...', जनसुनवाई में कलेक्टर-एसपी को नदारद देख भड़के सिंधिया, मौके पर ही लगाई अफसरों की क्लास
Image Credit: Zee Media

केंद्रीय संचार मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया चार दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर हैं. दौरे के तीसरे दिन शुक्रवार को गुना के सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान उनका कड़ा रुख देखने को मिला. सिंधिया एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी संवेदनशील मोहन बारेला मामले में परिजनों की शिकायत पर उनका पारा चढ़ गया. दरअसल, अपनी फरियाद लेकर पहुंचे परिवार की बात सुनने के लिए मौके पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं थे. इस पर सिंधिया ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब तलब किया.

जनसुनवाई के दौरान जब सिंधिया ने कलेक्टर को मौके पर मौजूद नहीं पाया तो वह नाराज हो गए. उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को तलब किया. इतना ही नहीं उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, 'गाड़ी में मत बैठिए, आप दोनों मेरी ड्यूटी पर हैं.' केंद्रीय मंत्री के कड़े तेवर के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री के सामने स्थिति के बारे में जानकारी दी.

सिंधिया ने अधिकारियों को लगाई फटकार
मिली जानकारी के मुताबिक, जनसुनवाई के दौरान मोहन बारेला मामले में सिंधिया ने परिजनों की आपबीती और दुर्घटना के बारे में गंभीरता से सुना. उन्होंने मामले को तुरंत निपटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया, तो पता चला कि गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठे हुए हैं. यह सुनते ही सिंधिया और भी भड़क गए. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि, 'कलेक्टर कहां हैं? बुलाओ जल्दी...गाड़ी में मत बैठिए आप दोनों, मेरी ड्यूटी पर हैं.' इसके बाद सिंधिया ने मोहन बारेला मामले की निष्पक्ष जांच के साथ तुरंत कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए.

अधिकारियों की जवाबदेही पर सख्त संदेश
सिंधिया की फटकार के बाद मौके पर अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर सख्त संदेश गया. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मोहन बारेला मामले की पूरी जानकारी ली. उन्होंने हादसे में शामिल वाहन, दुर्घटना की परिस्थितियों और अब तक हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों से सीधे सवाल किए. सिंधिया ने मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच करने के निर्देश दिए, ताकि सच सामने आ सके और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि जनता से जुड़े संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

(रिपोर्टः करतार सिंह राजपूत, गुना)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More