SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए, 144 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, CM मोहन देंगे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उमरिया जिले में लाड़ली बहना योजना के राज्य-स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम के दौरान वे योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे. साथ ही उमरिया जिले को ₹144 करोड़ की कुल 136 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 14, 2026, 09:10 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 02:37 PM IST
Image Credit: CM मोहन देंगे बड़ी सौगात
Join

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित लाड़ली बहना योजना के राज्य-स्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री यादव दोपहर 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से गुरुवाही गांव में कार्यक्रम स्थल के पास पहुंचेंगे और कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाड़ली बहनों से बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में पूरे जिले से 10,000 से ज्यादा महिला लाभार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है.

सभा के दौरान मुख्यमंत्री कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, साथ ही मंच से लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे वितरित करेंगे. इन कार्यक्रमों के बाद वे शाम 5:15 बजे जबलपुर एयरपोर्ट से भोपाल स्थित स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे और शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री आवास लौटेंगे.

144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ₹144 करोड़ की लागत वाली निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास और पूरे हो चुके कामों का उद्घाटन करके जिले को सौगात देंगे. जानकारी के अनुसार, जिले को कुल 136 परियोजनाएं मिलेंगी. बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 18 परियोजनाओं का उद्घाटन और 46 का शिलान्यास किया जाएगा. इसी तरह, मानपुर विधानसभा क्षेत्र में 50 परियोजनाओं का उद्घाटन और 22 का शिलान्यास होगा.

लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे 1500-1500 रुपए
इसके अलावा, उमरिया जिले के गुरुवाही गांव से मुख्यमंत्री राज्य भर की 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से ₹1,500 प्रति लाभार्थी की राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे. लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान, मुख्यमंत्री इस योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं से बातचीत करेंगे और विभागों की विकास योजनाओं को दिखाने वाली प्रदर्शनी भी देखेंगे.

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर: कौन हैं CM के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह, क्या है एजुकेशन और करियर बैकग्राउंड?
 

सीएम यंग प्रोफेशनल फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ
इसके अलावा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज महाकौशल और विंध्य क्षेत्रों का दौरा करेंगे. सुबह वे भोपाल के 'इंस्टीट्यूट ऑफ गुड गवर्नेंस' में 55 जिलों के चुने हुए युवाओं के लिए पांच दिन के ट्रेनिंग प्रोग्राम मुख्यमंत्री युवा पेशेवर विकास कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे उमरिया के गुरुवाही गांव में एक बड़ी जनसभा में शामिल होने के लिए जबलपुर जाएंगे. वहां वे  लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में सिंगल-क्लिक सिस्टम के जरिए पैसे ट्रांसफर करेंगे. शाम को भोपाल लौटने से पहले वे कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES