App

मध्य प्रदेश में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर: कौन हैं CM के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह, क्या है एजुकेशन और करियर बैकग्राउंड?

MP IAS Sukhveer Singh Education and Qualification: मध्य प्रदेश में करी 23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है जिनमें से एक CM के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह हैं, आइए उनके एजुकेशन और करियर बैकग्राउंड के बारे में जानते हैं.

मध्य प्रदेश में 23 IAS अफसरों का ट्रांसफर: कौन हैं CM के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह, क्या है एजुकेशन और करियर बैकग्राउंड?

MP IAS Sukhveer Singh Education and Qualification: मध्य प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. करीब 23 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर करने के साथ 11 जिलों में नए कलेक्टर की नियुक्त की है. साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को नया प्रमुख सचिव भी दिया, जिसकी जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी सुखवीर सिंह को सौंपी गई है. 

सीएम के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को लोक निर्माण विभाग (PWD) का कामकाज संभालने की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्होंने अपने करियर में अब तक कौन-कौन से पद संभाले हैं और कितने पढ़े-लिखे हैं, आइए जानते हैं.

कौन हैं CM के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह? 

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के आधिकारिक रिकॉर्ड और उनके सिविल लिस्ट प्रोफाइल के मुताबिक आईएएस सुखवीर सिंह का गृह राज्य उत्तर प्रदेश है. उनका जन्म 2 जनवरी 1972 को यूपी में हुआ था और उन्हें यूपीएससी की सिविल सेवा 1997 में पास होने के बाद मध्य प्रदेश कैडर आवंटित हुआ था और तभी से लगातार वो मध्य प्रदेश के भोपाल में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वर्तमान में उन्हें सीएम डॉ. मोहन यादव के नए प्रमुख सचिव का पद सौंपा गया है. 

कितने पढ़े-लिखे हैं IAS सुखबीर सिंह?

IAS सुखबीर सिंह के लिंक्डिन प्रोफाइल और DoPT के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, उनकी शैक्षणिक योग्यताएं बेहद शानदार हैं. उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के बाद बिल्डिंग साइंस में M.Tech की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में शुमार लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) से पब्लिक मैनेजमेंट और गवर्नेंस में मास्टर डिग्री प्राप्त की है, जो उनके प्रशासनिक और वैश्विक गवर्नेंस के मजबूत अनुभव को दर्शाती है. अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने 4 स्पेशल इन-सर्विस ट्रेनिंग प्रोग्राम्स भी सफलतापूर्वक पूरे किए हैं.

सीएम के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह का करियर?

सीएम के नए प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह के लिंक्डिन प्रोफाइल के अनुसार, उनके पास सड़क और ऊर्जा क्षेत्र में काम करने का अनुभव है. इसके अलावा चुनाव, सरकार, बुनियादी ढांचे के विकास, पब्लिक पॉलिसी और फाइनेंशियल से संबंधित मामलों में माहिर हैं. अपने करीब तीन दशक लंबे करियर में उन्होंने विभिन्न जिलों में कलेक्टर और निगमायुक्त के रूप में 20 से ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाली हैं. 

साल 1997 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी सुखबीर सिंह को प्रशासनिक सेवा में 29 साल से अधिक का समय हो चुका है. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों में महत्वपूर्ण पदों की कमान संभाली है. उनकी पिछली प्रमुख भूमिकाओं में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अलावा कानून और विधायी कार्य विभाग की जिम्मेदारी शामिल रही है. इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (PWD) के प्रधान सचिव के तौर पर उनका कार्यकाल सबसे ज्यादा रहा है. वर्तमान में उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नए प्रमुख सचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More