SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कूनो में आए नन्हे मेहमान: भारत में जन्मी मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म, बढ़ा चीतों का कुनबा

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में भारत की धरती पर ही जन्मी मादा चीता KJP21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. इनके आने से भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 06, 2026, 08:28 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 08:32 AM IST
Image Credit: भारत में जन्मी मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म
Join

भारत के ऐतिहासिक प्रोजेक्ट चीता से एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आई है. मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KJP21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. सबसे खास बात ये है कि KJP21 खुद भारत की धरती पर जन्मी है. अब उसी के 5 बच्चे होने से ये साबित हो गया है कि भारत में चीतों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है और प्रोजेक्ट चीता सही दिशा में है.

चीतों की संख्या बढ़कर हुई 60
इन 5 नए नन्हे मेहमानों के आगमन के साथ ही अब पूरे भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 तक पहुंच गई है. यह आंकड़ा देश में चीता संरक्षण अभियान की एक बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी को रेखांकित करता है.कूनो नेशनल पार्क की वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट टीम और पशु चिकित्सक लगातार मां और उसके पांच नवजात शावकों की सेहत पर नजर रखे हुए हैं.

मंत्री भूपेंद्र यादव ने शेयर की तस्वीर
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर इस बड़ी कामयाबी की जानकारी और तस्वीरें शेयर कीं. इसे 'प्रोजेक्ट चीता' के लिए गर्व का पल बताते हुए उन्होंने लिखा,  प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक और आनंदमयी उपलब्धि. भारत में जन्मी 32 महीने की मादा चीता KJP21 ने आज कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. मुखी (Mukhi) और KGP12 के बाद KJP21 शावकों को जन्म देने वाली भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता बन गई है जो भारत में चीतों की अगली पीढ़ी के उभरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. इन पांच नए शावकों के आगमन के साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिनमें भारत की धरती पर जन्मे 41 चीते शामिल हैं.

उन्होंने आगे लिखा- भारतीय सरजमीं पर जन्मी यह एक और पीढ़ी, भारत में चीतों के पुनर्वास की अद्भुत कहानी में एक और खूबसूरत अध्याय जोड़ रही है. प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ, प्रबंधकों और उन सभी लोगों को हार्दिक बधाई, जिनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से यह पल संभव हो पाया है.
नन्हे मेहमानों, इस दुनिया में आपका स्वागत है.

 

सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
वहीं सीएम मोहन यादव ने बधाई देते हुए लिखा- प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और गर्व का पल. भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है, जिसमें भारत में जन्मे 41 चीते शामिल हैं. पूरे प्रोजेक्ट चीता और कूनो टीम को बहुत-बहुत बधाई. यह भारत की चीता आबादी को फिर से बसाने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि है.


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES