SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2027 में 2 बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार, सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने साल 2027 में दो बार परीक्षा करवाने के लिए एग्जाम कैलेंडर तैयार कर लिया है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपना वादा पूरा किया है. वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है.

Edited By Shailendra
Published: Nov 21, 2026, 16:33 IST | Updated: Nov 21, 2026, 16:51 IST
Image Credit: सीएम मोहन यादव ने छात्रों को दी शुभकामनाएं (File-Photo)
Join

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने घोषणा की थी कि युवा वर्ष 2027 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी. आज इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के युवाओं को लोक सेवा आयोग की परीक्षा की अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हमारी सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा कि हमने घोषणा की थी कि युवा वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी. आज इस संकल्प को धरातल पर उतारते हुए वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया गया है.

सीएम ने आगे लिखा कि यह प्रदेश के युवाओं को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने और अपने सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारी सरकार पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. MPPSC की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं. पूरे आत्मविश्वास, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ें.

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर

प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम – 2027

क्र.सं.परीक्षा का नामपरीक्षा आयोजन तिथिविभाग
1राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा–202724.01.2027म.प्र. शासन के विभिन्न विभाग
2राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा–202714.02.2027म.प्र. शासन के विभिन्न विभाग
3राज्य पात्रता (सेट) परीक्षा–202707.03.2027उच्च शिक्षा विभाग
4पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ परीक्षा–202718.04.2027पशु चिकित्सा विभाग
5सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा–202718.04.2027गृह विभाग
6उप संचालक, प्राचार्य-वर्ग-2, सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा–202718.04.2027तकनीकी शिक्षा विभाग
7राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा–202725.04.2027वन विभाग
8राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा–2027 (विशेष)02.05.2027म.प्र. शासन के विभिन्न विभाग
9सहायक कुल सचिव परीक्षा–202730.05.2027उच्च शिक्षा विभाग
10राज्य सेवा मुख्य परीक्षा–202710.05.2027 से 15.05.2027—
11आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा–202727.06.2027आयुष विभाग
12यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा–202727.06.2027आयुष विभाग
13होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा–202727.06.2027आयुष विभाग
14सहायक प्राध्यापक परीक्षा–2027 (विभिन्न विषय)04.07.2027उच्च शिक्षा विभाग
15क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा–202704.07.2027उच्च शिक्षा विभाग
16ग्रंथपाल परीक्षा–202704.07.2027उच्च शिक्षा विभाग
17सहायक प्रबंधक परीक्षा–202725.07.2027लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
18खनि निरीक्षक परीक्षा–202725.07.2027खनिज साधन विभाग
19खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा–202701.08.2027लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
20राज्य सेवा मुख्य परीक्षा–2027 (विशेष)09.08.2027 से 14.08.2027—
21वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) परीक्षा–202726.09.2027गृह विभाग
22वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन) परीक्षा–202726.09.2027गृह विभाग
23वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान) परीक्षा–202726.09.2027गृह विभाग
24कराधान सहायक परीक्षा–202726.09.2027वाणिज्यिक कर विभाग
25व्याख्याता (पॉलिटेक्निक महाविद्यालय)17.10.2027तकनीकी शिक्षा विभाग

महत्वपूर्ण नोट

  1. उपर्युक्त परीक्षा कार्यक्रम पूर्णतः संभावित है। विभागों से मांगपत्र प्राप्त होने पर ही विज्ञापन जारी कर चयन प्रक्रिया की जा सकेगी.

  2. न्यायालयीन प्रकरणों में न्यायालय के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में कार्यक्रम परिवर्तनीय रहेगा.

  3. विभागों से प्राप्त मांगपत्रों के आधार पर नए विज्ञापन भी जारी किए जा सकते हैं. उनकी परीक्षा तिथि पृथक से प्रकाशित की जाएगी.

  4. परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत साक्षात्कार की तिथियां अलग से घोषित की जाएंगी.

  5. अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित विषय की अनिवार्य अर्हता सुनिश्चित कर लें. गलत जानकारी देने पर परीक्षार्थी को डिबार किया जा सकता है.

स्रोत: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का 20.11.2026 का प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम. तिथियां और विभाग संलग्न आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: AI से बनाया गया सुप्रीम कोर्ट का फैसला सरकार ने कोर्ट में कर दिया पेश, MP हाईकोर्ट में क्या हो गया?
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES