App

पाकिस्तान को ट्रॉफी देने का फैसला कितना सही? पाकिस्तानी चेयरमैन, रनरेट और ब्लाइंड क्रिकेट के नियमों की पड़ताल

भारत और पाकिस्तान के बीच हर मुकाबले में नई कंट्रोवर्सी निकलकर आती है. पाकिस्तान पहले ही ट्रॉफी चोर का टैग लेकर घूम रहा है, अब ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में एक नई कंट्रोवर्सी तूल पकड़ चुकी है. बारिश से धुले मैच में पाकिस्तान को ट्रॉफी मिली, अब ये फैसला कितना सही है आइए नियमों से समझते हैं.

पाकिस्तान को ट्रॉफी देने का फैसला कितना सही? पाकिस्तानी चेयरमैन, रनरेट और ब्लाइंड क्रिकेट के नियमों की पड़ताल

ब्लाइंड एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच ट्रॉफी का मुद्दा तूल पकड़ चुका है. बारिश से मुकाबला धुलने के बाद दोनों टीमों को विजेता घोषित होना था, उसमें सिर्फ पाकिस्तान को चैंपियन बनाया गया. इसमें पाकिस्तान के बेहतर रन रेट का हवाला दिया गया. भारत ने इस फैसले का विरोध करते हुए ट्रॉफी वितरण समारोह का बहिष्कार कर दिया. लेकिन पाकिस्तान को विजेता घोषित करने का फैसला कितना सही था, आइए नियमों से समझते हैं.

नियम जानने से पहले इस मामले की इनसाइड स्टोरी पर गौर करना जरूरी है. पाकिस्तान के चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम हैरान थी. टीम का मानना ​​था कि नियमों के मुताबिक ट्रॉफी दोनों टीमों के बीच साझा की जानी चाहिए थी.  'क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया' (CABI) ने भी इस फैसले की आलोचना की. पहले 'वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल' (WBCC) की तकनीकी समिति ने दोनों टीमों को विजेता घोषित करने की सलाह दी थी, लेकिन सुल्तान शाह ने इसे खारिज कर दिया. सुल्तान शाह गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष होने के साथ-साथ 'पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल' (PBCC) के भी अध्यक्ष हैं.

CABI  ने गिनाए नियम

CABI के अनुसार, टूर्नामेंट के नियमों में क्लॉज 27 विशेष रूप से 'टाई' हुए फाइनल से संबंधित है और इसमें दी गई बातें इसी स्थिति पर लागू होती हैं, कि दोनों टीमें विजेता होंगी. CABI ने इसे 'वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल' (WBCC) की तकनीकी समिति के सामने रखा और समिति दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमत हो गई थी. CABI का आरोप है कि तकनीकी समिति के निदेशक और 'पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल' (PBCC) के अध्यक्ष ने बाद में मैच रेफरी और अंपायरों को प्रभावित किया, जिससे पाकिस्तान के पक्ष में फैसला आया और समिति की शुरुआती सहमति को पलट दिया गया.

लुल्तान शाह और ताहिर बट ने बनाया प्लान

सिर्फ सुल्तान शाह ही नहीं बल्कि इस साजिश के पीछे ताहिर बट का भी नाम है.'स्पोर्ट्स नाउ' को दिए इंटरव्यू में टीम इंडिया के मैनेजर धीरज सिकेरा ने बताया कि इस फैसले के पीछे बट का हाथ था. बटवर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (WBCC) के टेक्निकल डायरेक्टर और पाकिस्तान टीम के फिजियो हैं. दोनों ने मिलकर इस चीटिंग को अंजाम दिया. टेक्निकल डायरेक्टर, सेक्रेटरी जनरल और ग्लोबल डेवलपमेंट डायरेक्टर दोनों टीमों को विजेता घोषित करने के लिए तैयार थे, इसके बावजूद फैसला बदला गया.

क्या कहता है नियम?

पाकिस्तान के अखबार डॉन और एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, टूर्नामेंट के क्लॉज में बारिश के कारण फाइनल नहीं हो पाने की स्थिति का प्रावधान था. इसके अनुसार, अगर फाइनल नहीं खेला जा सकता तो बेहतर नेट रनरेट वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा. लेकिन एक दूसरा नियम भी है. वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट के सार्वजनिक अंतरराष्ट्रीय टी-20 नियमों के क्लॉज 8.1.8.2 में स्पष्ट है कि अगर फाइनल का नतीजा नहीं निकलता या मौसम के कारण सुपर ओवर भी नहीं हो पाता, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.

चेयरमैन की भूमिका पर सवाल क्यों?

इस कंट्रोवर्सी में चेयरमैन टारगेट पर हैं. वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (WBCC) के अध्यक्ष सैयद सुल्तान शाह पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं. मैच रेफरी का प्राथमिक फैसला खारिज करते हुए सुल्तान शाह ने अपनी मनमानी की. यही वजह है कि चेयरमैन की दोहरी जिम्मेदारी भी सवालों के घेरे में है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kavya Yadav

Kavya Yadav

4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
Read More