SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दतिया चुनाव में हार से लेकर कोर कमेटी से दूरी तक...मध्य प्रदेश बीजेपी में नरोत्तम मिश्रा के बदलते कद की इनसाइड स्टोरी

MP News: एमपी बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब देब के नेतृत्व में कोर कमेटी की बैठक हुई. इस बैठक में नरोत्तम मिश्रा नहीं पहुंचे, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि उन्हें बैठक की जानकारी नहीं मिली थी.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 01, 2026, 04:24 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 04:28 PM IST
Image Credit: कोर ग्रुप की बैठक में नहीं पहुंचे नरोत्तम मिश्रा
Join

मध्य प्रदेश बीजेपी की नई कोर ग्रुप बैठक से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बाहर रखे जाने ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है. नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मौजूदगी में हुई इस अहम बैठक में नरोत्तम मिश्रा शामिल नहीं हुए. कोर ग्रुप की आधिकारिक सूची में 11वें नंबर पर नाम होने के बावजूद उन्हें बैठक की सूचना न देना कई बड़े संकेत दे रहा है. दरअसल,  2023 में दतिया सीट से विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही सरकार और संगठन में नरोत्तम मिश्रा के प्रभाव के कम होने की चर्चाएं थीं. अब इस घटनाक्रम के बाद अटकलें तेज हैं कि क्या हाईकमान उन्हें मध्य प्रदेश की स्थानीय राजनीति से निकालकर केंद्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारी या किसी दूसरे राज्य का प्रभार देने की तैयारी में है?

कोर ग्रुप की बैठक में नहीं पहुंचे नरोत्तम मिश्रा
बुधवार को भोपाल में प्रदेश कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कोर ग्रुप के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे. लेकिन, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बैठक में शामिल नहीं हुए. कोर ग्रुप की आधिकारिक सूची में 11वें नंबर पर उनका नाम होने के बावजूद उन्हें बैठक की सूचना नहीं दी गई. इसी तरह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बैठक में नहीं पहुंचे.

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान
इस बीच, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने यह कहकर मामले को और गरमा दिया कि कोर ग्रुप में जितने सदस्य हैं, उनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को छोड़कर सभी बैठक में शामिल हुए. इस बयान ने संकेत दिया है कि नरोत्तम मिश्रा को शामिल न करना कोई तकनीकी चूक नहीं, बल्कि पार्टी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: भोपाल मास्टर प्लान ड्राफ्ट: 5 दिनों में दर्ज हुईं 185 आपत्तियां; बाघ मूवमेंट एरिया...18 मीटर सड़क हटाने की सबसे ज्यादा मांग, ऐसे भेजें अपने सुझाव
 

दतिया में हार के बाद घटा सियासी कद!
कोर ग्रुप की सूची में 11वें नंबर पर नाम होने के बावजूद नरोत्तम मिश्रा बैठक में नहीं पहुंचे. उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्हें बैठक की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. गौरतलब है कि दतिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद से नरोत्तम मिश्रा का कद लगातार घटता दिख रहा है. प्रदेश स्तर के कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी कम हो गई है, हालांकि अपने गढ़ दतिया में वह सक्रिय बने हुए हैं और लगातार जनसंपर्क कर ताकत दिखा रहे हैं. पार्टी ने हाल ही में जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति कर संकेत दिया है कि संगठन में अब किसी एक नेता का वर्चस्व नहीं चलेगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES