नोएडा बस हादसाः छतरपुर तक जांच की आंच, RTO ने 2 बसों के काटे चालान, एक जब्त
नोएडा बस हादसे के बाद मध्य प्रदेश के छतरपुर में बड़ी कार्रवाई की गई है. चेकिंग के दौरान दो बसों पर चालानी कार्रवाई की गई है. इसके अलावा, एक बस को जब्त कर लिया गया है.
नोएडा से महोबा जा रही यात्री बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई यात्रियों के घायल होने की खबर भी आई है. इस हादसे के तार देश के अलग-अलग राज्यों में जुड़े होने की सूचना मिली है. वहीं मध्य प्रदेश के छतरपुर में आरटीओ की तरफ से बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है.
कार्रवाई के दौरान आरटीओ विभाग की तरफ से यात्री बसों की चेकिंग की गई. इस दौरान अधिकारियों ने लगभग 5-6 बसों को चेक किया. इनमें से ट्रेवल्स की दो बसों की जांच की गई. एक बस में इमरजेंसी गेट के पास सीटें लगी मिलने पर उसे जब्त कर लिया गया. आरटीओ अधिकारी मधु सिंह ने बताया कि इमरजेंसी गेट के पास लगी सीटों को हटवाने और आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद बस को छोड़ दिया जाएगा.
दो बसों पर की कार्रवाई
हालांकि, जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दो बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई. इसमें एक बस पर 15 हजार रुपए और दूसरी बस पर 5 से 10 रुपए का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा, खजुराहो ट्रैवल्स की बसों की भी जांच कर कार्रवाई की गई. वहीं आरटीओ अधिकारी ने बस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, कि सभी बसों में अग्निशामक यंत्र उपलब्ध हों.
आगे जांच जारी रहेगी
इसके अलावा, सभी बसों में इमरजेंसी गेट पूरी तरह से चालू हों. इसके अलावा, बसों के सभी खिड़की, दरवाजों के खुलने में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. इतना ही नहीं अधिकारियों ने चेतावनी दी है, कि यात्री सुरक्षा से जुड़े नियमों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों ने आगे भी बसों की जांच जारी रखने की बात कही.
4-5 बसों को किया चेक
वहीं आरटीओ अधिकारी मधु सिंह ने बताया कि अभी चार-पांच बसें चेक की गई हैं. तो उसमें दो बसों पर चालानी कार्रवाई हुई है. उसमें एक पर ₹15,000 का चालान, दूसरी पर ₹5,000 का चालान किया गया है. इसके अलावा, एक बस के जब्त भी किया था, जिसमें इमरजेंसी गेट पर सीटें लगी हुई थीं. तो उन्हें निकलवाकर फिर से वेरीफाई करके
रिलीज कर दिया जाएगा.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मधु सिंह ने आगे बताया कि इसके साथ ही खजुराहो ट्रैवल्स और राज कल्पना की बसों को चेक कया है. इसके लिए बस संचालकों को चेतावनी भी दी है, कि सुरक्षा मानकों का बहुत अच्छे से ध्यान रखा जाए. इसमें फायर सेफ्ट मशीनें, इमरजेंसी गेट को अच्छे से लगाए जाए. इसके अलावा, किसी भी तरह के खिड़की, दरवाजे खोलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.