SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Ladli Behna Yojana की 42वीं किस्त CM मोहन यादव ने की जारी, लाडली बहनों के खाते में आए 1500 रुपये; ऐसे चेक करें अपना स्‍टेटस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहनों को बड़ा तोहफा दिया है और लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त के 1500-1500 रुपये 1.24 करोड़ से ज्‍यादा मह‍िलाओं के खाते में भेज द‍िए हैं.

Edited By Sumit Rai
Published: Nov 13, 2026, 14:39 IST | Updated: Nov 13, 2026, 16:20 IST
Image Credit: डॉ. मोहन यादव ने ₹1,831 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की.
Join

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर से 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 42वीं किस्त जारी की. उन्होंने राज्य की 1 करोड़ 24 लाख से अधिक पात्र लाडली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के जरिए ₹1,831 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की. इस राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पुष्पवर्षा कर लाड़ली बहनों का स्वागत किया और कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया. इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्‍योत‍िराद‍ित्‍य स‍िंध‍िया भी मौजूद रहे.

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत 1.24 करोड़ से ज्‍यादा मह‍िलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर क‍िए. इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए स्व-सहायता समूहों को ₹200 करोड़ के बैंक ऋण का अंतरण भी किया गया है, जिससे महिलाओं को आर्थिक तौर पर और अधिक मजबूती मिलेगी.

माताओं-बहनों से बढ़ता है घरों का सम्मान: सीएम मोहन यादव

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत पूरी दुनिया में अपनी अलग धाक बना रहा है. पिछोर की जनता उत्साह, ऊर्जा और उमंग से लबरेज है. हमारी सरकार प्रदेश की लगभग 4 करोड़ मातृ शक्ति को उनका अधिकार दिलाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. दीपावली और भाई-दूज के बाद आज लाड़ली बहनों को 1831 करोड़ रुपये की सौगात मिल रही है. हमारी माताएं-बहनें परिवार की धुरी होती हैं. वे हमारे घरों के छत्र के समान हैं. माताओं-बहनों से घरों की शोभा और सम्मान बढ़ता है. भारतीय संस्कृति में हमारे देश को भी माता का दर्जा मिला है. दुनिया में भारत की एक मात्र देश है, जो अपने देश को माता के रूप में पूजता है. आज प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को योजना की 42वीं किस्त मिल रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अब तक लाड़ली बहनों को लगभग 60 हजार करोड़ की राशि दे चुकी है. कई बहनों ने इस राशि से सिलाई केंद्र सहित अनेक प्रकार से अच्छा उपयोग किया है.

ऐसे चेक करें अपना स्‍टेटस

महिलाएं पोर्टल पर जाकर अपना स्टेटस चेक कर सकती हैं कि उनके खाते में पैसा आया है या नहीं. स्टेटस चेक करने के लिए लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या समग्र आईडी भरें. मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करने के बाद भुगतान की स्थिति की जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें- महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त जारी: गृहमंत्री अमित शाह ने 67.40 लाख महिलाओं के खातों में भेजे ₹1,000-1,000, नक्सलमुक्त पर क्या बोले?

जून 2023 में शुरू हुई थी लाडली बहना योजना

लाडली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी, तब महिलाओं को हर महीने सिर्फ 1000 रुपये दिए जाते थे. इसके बाद अक्टूबर 2023 में इसे बढ़ाकर 1250 रुपये कर दिया गया और करीब 2 साल तक 1250 रुपये दिया गया. इसके बाद नवंबर 2025 में मोहन यादव ने योजना की राशि 250 रुपये बढ़ाने का ऐलान किया और इसके बाद से हर महीने महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं. इस योजना के लिए मध्य प्रदेश की निवाली हर विवाहित महिला पात्र है, जिसकी उम्र 21 साल से 60 साल के बीच हो. साथ ही विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलता है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणाएं

- पिछोर में बनेगा सांदीपनि विद्यालय.
- पिछोर अंतर्गत खनियाधाना क्षेत्र में आने वाले रेडी चौराहे पर बनेगी पुलिस चौकी.
- खनियाधाना में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स.
- किले के विकास के लिए 5 करोड़ की राशि की घोषणा.
- मोतीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास के राशि की घोषणा.
- वर्ष 2027 में पिछोर को जिला बनाए जाने की अनुशंसा.
- बामोर कलां में महाविद्यालय की स्थापना की घोषणा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES