App

जनार्दन मिश्रा की जुबान या AK-47! CM मोहन यादव बोले- धांय-धांय चलती हैं गोलियां, खाट भी हो जाती है खड़ी

रीवा की जनसभा में CM मोहन यादव ने भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की भाषण शैली को AK-47 की गोलियों जैसा बताया और अपने मजाकिया अंदाज से मंच पर ठहाके लगवा दिए. सीएम मोहन यादव का इस मजाकेदार अंदाज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

जनार्दन मिश्रा की जुबान या AK-47! CM मोहन यादव बोले- धांय-धांय चलती हैं गोलियां, खाट भी हो जाती है खड़ी
Image Credit: जनार्दन मिश्रा की जुबान या AK-47! CM मोहन यादव बोले- धांय-धांय चलती हैं गोलियां, खाट भी हो जाती है खड़ी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रीवा में एक जनसभा के दौरान एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. शनिवार को मंच से भाषण देते हुए CM मोहन यादव ने रीवा के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही एक मजेदार बात भी कही, जनसभा में मौजूद नेता खुश हो गए. मुख्यमंत्री ने सांसद जनार्दन मिश्रा के बोलने के स्टाइल की तुलना AK-47 की गोलियों से की और कहा कि किसी की खाट खड़ी करवानी हो तो जनार्दन जी को खड़ा करवा दो. मोहन यादव के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रीवा की जनसभा में दिखा CM मोहन यादव का मजेदार अंदाज
दरअसल, रीवा के NCC ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा पर पहले रैली को संबोधित किया था. रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से BJP सांसद जनार्दन मिश्रा के देहाती स्टाइल और उनके बोलने के हुनर ​​की तारीफ की.

सांसद जनार्दन मिश्रा AK-47 की गोलियों की तरह
मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि किसी की खाट खड़ी करवानी हो तो जनार्दन जी को खड़ा करवा दो. जनार्दन मिश्रा के बोलने का तरीका AK-47 की गोलियों जैसा है.  मुख्यमंत्री ने सांसद के बोलने के तरीके की तुलना AK-47 से करते हुए कहा कि जब जनार्दन जी भाषण देते हैं तो वह AK-47 की गोलियों जैसा होता है.

'कभी-कभी जनार्दन जी थोड़े हिट-विकेट हो जाते हैं'
उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा कि कभी-कभी जनार्दन जी थोड़े हिट-विकेट हो जाते हैं. ऐसे में भी उन्हें रोकना पड़ता है और कहना पड़ता है कि थोड़ा रुको जनार्दन जी, थोड़ा रुको, थोड़ा रुको. मगर यह क्रिकेट है तो चलता रहता है. 

CM के इस बयान पर मंच पर हंसी की गूंज उठी
मुख्यमंत्री मोहन यादव के इस मजेदार अंदाज पर खुद सांसद जनार्दन मिश्रा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. मंच पर मौजूद दूसरे नेता भी हंसते दिखे. जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री का यह बयान लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More