)
ऑनलाइन फूड डिलीवरी में पैकेजिंग चार्ज के नाम पर ग्राहकों से हो रही एडिशनल वसूली का DNA ने दिल्ली, भोपाल, लखनऊ और पटना में रियलिटी चेक किया. जांच में Domino's और McDonald's के ऑनलाइन ऑर्डर और टेकअवे बिल में बड़ा अंतर सामने आया, जहां एक ही पैकेजिंग के लिए ऑनलाइन ग्राहकों से अलग से पैसे वसूले गए.
कभी न कभी ऑनलाइन पिज्जा, बर्गर या अपना पसंदीदा खाना मंगवाया होगा. कई बार आप खुद रेस्टोरेंट जाकर भी खाना पैक करवाकर घर लाए होंगे. लेकिन, क्या आपने कभी अपने बिल के साथ की गई एक बारीक सी 'चालाकी' पर ध्यान दिया है?
ऑनलाइन ऑर्डर करने पर जिस गत्ते के पैकेट में पिज्जा आपके घर आता है. आपसे उस पैकेट का चार्ज भी वसूला जाता है. लेकिन, जब आप खुद रेस्टोरेंट जाकर उसी पैकेट में पिज्जा लेते हैं तो कीमत बिल में नहीं जुड़ी होती यानी कोई खाना ऑनलाइन ऑर्डर करते वक्त उसकी पैकेजिंग की कीमत आपके बिल में अलग से जोड़ दी जाती है और ये रकम डिलीवरी चार्ज के अलावा होती है यानी होटल या रेस्टोरेंट से खाना आपके घर पहुंचाने की फीस से अलग होती है.
ये मुनाफाखोरी उस वक्त चल रही है. जब नियम बिल्कुल साफ है. नियमों के मुताबिक रेस्टोरेंट जो खाना बेच रहा है, उसकी कीमत में ही पैकेजिंग का खर्च भी शामिल होना चाहिए, क्योंकि खाना ग्राहक को बिना पैकिंग के नहीं दिया जा सकता. इसके बावजूद, कई बड़े रेस्टोरेंट और फूड चेन ऑनलाइन ऑर्डर पर खुलेआम पैकेजिंग चार्ज वसूल रहे हैं और साल भर में आपसे हजार या लाख नहीं तीन हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध वसूली हो रही है.
किस तरह ऑनलाइन ऑर्डर पर अवैध वसूली का खेल किसी एक शहर में नहीं बल्कि पूरे देश में चल रहा है. हमने पैकेजिंग के नाम पर हो रही मुनाफाखोरी पर आपके लिए अखिल भारतीय रिपोर्ट तैयार की है. देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, लखनऊ, भोपाल और पटना तक जी न्यूज की टीम ने पैकेजिंग वाली मुनाफाखोरी की पूरी पड़ताल की.
एक साथ देश के चार बड़े शहरों में रियलिटी टेस्ट शुरू किया. दिल्ली और भोपाल में हमारे सहयोगियों ने डॉमिनोज के आनलाइन और टेकअवे पेमेंट में पैकेजिंग चार्ज के अंतर को समझा. आनलाइन आर्डर करने के कुछ देर बाद, आनलाइन डिलीवरी करने वाले शख्स का फोन आया. 181 रुपये के स्टफ गार्लिक ब्रेड के लिए 33 रुपये का पैकेजिंग चार्ज देना पड़ा. 135 रुपये के प्रोडक्ट की आनलाइन डिलीवरी पर 43 रुपये पैकेजिंग चार्ज वसूले गए.
पैकेजिंग में कोई अंतर नहीं. लेकिन, आनलाइन सामान मंगवाने पर पैकेजिंग चार्ज क्यों लिया जा रहा है. ये बात समझ में नहीं आई. सवाल का जवाब तलाश करने हमारे सहयोगियों ने लखनऊ और पटना के मैकडॉनल्ड आउटलेट को खंगाला. प्रशांत ने आर्डर किया. फिर डिलीवरी लेने पहुंचे.वहां पर बताया कितना चार्ज वसूला गया.
पटना में हमारे सहयोगी प्रशांत झा ने 105 रुपये के मैकआलू टिक्की बर्गर को आनलाइन मंगवाया और उनसे बिल में 37 रूपये का डिलीवरी चार्ज जोड़ा गया. लेकिन, मैकडॉनल्ड के टेकअवे में क्या होगा ? प्रशांत झा अंदर गए लेकर आए. फिर बताया प्रोडक्ट की कीमत 90 रुपये थी वो बताएंगे. फिर क्लोज करेंगे. पटना के बाद हमने लखनऊ में भी मैकडॉनल्ड का रियलिटी चेक हमने किया. लखनऊ के आनलाइन आर्डर में 60 रुपये के प्रोडक्ट के लिए 37 रुपये पैकेजिंग के वसूले गए. इसके बाद प्रीति ने भी यही प्रोडक्ट सीधे मैकडॉनल्ड से खरीदा.