SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शादी में डीजे बजा तो काजी नहीं पढ़ाएंगे निकाह! छतरपुर में मुस्लिम समाज के सदर जिब्राइल राइन का बड़ा ऐलान

छतरपुर में मुस्लिम समुदाय के प्रमुख जिब्राइल राइन ने शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में डीजे और नाच-गाने पर रोक लगाने के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अगर किसी बारात में डीजे या नाच-गाना होता है, तो वहां निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 28, 2026, 09:47 IST | Updated: Nov 28, 2026, 10:19 IST
Image Credit: छतरपुर मुस्लिम समाज के सदर जिब्राइल राइन (AI IMAGE-FILE PHOTO)
Join

छतरपुर में मुस्लिम समाज के सदर के एक फरमान से समाज के लोगों के कान खड़े हो गए हैं. शादी समारोहों में बढ़ते डीजे और नाच-गाने के चलन पर मुस्लिम समाज ने सख्त रुख अपनाया है. सदर जिब्राइल राइन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि जिस बारात में डीजे बजेगा और नाच-गाना होगा, वहां निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा. उलेमाओं की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद समाज में नई चर्चा शुरू हो गई है. वहीं, सदर ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने और सादगी से निकाह कराने का हवाला दिया है. इस निर्णय से समाज के कुछ लोग खुश हैं, तो कुछ इस फैसले के खिलाफ भी दिखाई दे रहे हैं.

बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

छतरपुर में मुस्लिम समाज के भीतर शादी-विवाह के दौरान डीजे बजाने और नाच-गाने की बढ़ती परंपरा को लेकर समाज के उलेमाओं ने सख्त तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. इस संबंध में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बारात में डीजे और नाच-गाने पर पहले से लागू प्रतिबंध आगे भी जारी रहेगा. बैठक में समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ सदर एवं पार्षद जिब्राइल राइन ने भी इस फैसले का ऐलान करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों का निकाह नहीं पढ़ाया जाएगा.

सादगी से निकाह करने की अपील

मस्जिद में आयोजित इस बैठक में समाज के धार्मिक विद्वानों और जिम्मेदार लोगों ने शादी समारोहों में बढ़ते डीजे, नाच-गाने और अन्य गैर-जरूरी गतिविधियों पर चिंता जताते हुए नाराजगी व्यक्त की. उलेमाओं ने कहा कि धार्मिक परंपराओं और मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए ही विवाह समारोह आयोजित किए जाने चाहिए. समाज के लोगों से अपील की गई कि वे शादियों को सादगी के साथ संपन्न करें और ऐसे आयोजनों से बचें, जो धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप नहीं हैं. 

वहीं, सदर जिब्राइल राइन ने कहा कि इस्लाम में ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं दी गई है. इसलिए समाज के लोगों को इस नियम का पालन करना चाहिए और उलेमाओं को भी ऐसी शादियों में निकाह नहीं पढ़ाना चाहिए. यह प्रतिबंध पहले से ही लागू था, बैठक में एक बार फिर इसे जोर-शोर से उठाया गया है.

रिपोर्ट: प्रमोद शर्मा

यह भी पढ़ें: पांच महीने बाद होनी थी शादी, उससे पहले सड़क पर मिली 20 साल की रीना की लाश
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES