SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'हर युवा 5-5 बच्चे पैदा करें...', बीजेपी सांसद ने दिया नया नारा, बोले-युवाओं को शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान लेना जरूरी

खरगोन-बड़वानी से बीजेपी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल बड़वानी में एक कार्यक्रम के दौरान हिंदू परिवार से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की बात कही. साथ ही सांसद ने शास्त्र के ज्ञान के साथ शस्त्र चलाने का ज्ञान होने की बात कही.

Written By Pooja
Published: Oct 03, 2026, 04:42 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 12:33 PM IST
Join

मध्य प्रदेश के खरगोन-बड़वानी से बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल ने बड़वानी में एक कार्यक्रम के हिंदू समाज को जनसंख्या बढ़ाने को लेकर बयान दिया. उन्होंने 'हम दो-हमारे पांच' का नारा देते हुए हिंदू परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने की बात कही. सांसद पटेल ने अपने संबोधन में हिंदू समाज को शास्त्रों के साथ शस्त्र का ज्ञान होने की बात भी कही. उन्होंने सनातन संस्कृति का उदाहरण देते हुए कहा कि देवी-देवताओं के एक हाथ में आशीर्वाद की मुद्रा होती है, जबकि दूसरे हाथ में शस्त्र दिखाई देता है. उन्होंने युवाओं से अनुशासित जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील भी की. पटेल ने अखाड़ों में कसरत और योग को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि युवाओं में शारीरिक क्षमता और आत्मरक्षा का कौशल विकसित हो सके.

बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित कालिका माता मंदिर में नवरात्रि के बाद होने वाले भंडारे के संबंध में शुक्रवार रात एक बैठक हुई. इस बैठक में खरगोन-बड़वानी के सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई समेत जन-प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी शामिल हुए. बैठक के दौरान सांसद पटेल ने हिंदू समुदाय में एकता और परिवार की मजबूती के महत्व पर जोर दिया.

युवाओं से समय पर शादी करने की कही बात
सांसद पटेल ने कहा कि अगर जनसंख्या नियंत्रण का संतुलन बनाए नहीं रखा गया, तो भारत में हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि हिंदुओं में जन्म दर 1.9 है, जबकि अन्य समुदायों में यह 2.9 है. हर चार बच्चों में से एक हिंदू होता है, जबकि तीन अन्य समुदायों से होते हैं. उन्होंने युवाओं से समय पर शादी करने और पांच बच्चे पैदा करने की अपील की. ​​सांसद ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए हिंदू समुदाय को अपनी जनसंख्या बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है.

युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने
सांसद ने कहा कि युवाओं को अपने परिवारों और पड़ोस की सामूहिक ताकत को एकजुट करना चाहिए. उन्होंने युवाओं को जिम जाने के बजाय पारंपरिक कुश्ती और व्यायाम करने की सलाह दी. उन्होंने इन अखाड़ों को बढ़ावा देने पर जोर दिया ताकि युवा शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ आत्मरक्षा के कौशल भी सीख सकें. सांसद ने दहेज, डीजे के इस्तेमाल और शराब पीने को लेकर सामाजिक जागरूकता की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से मनाया जाना चाहिए और नशीले पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए. उन्होंने युवाओं से अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES