SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा: 2% DA हाइक का ऐलान, 9 महीने का एरियर भी मिलेगा

मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Written By Sumit Rai
Published: Oct 30, 2026, 11:18 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 11:29 AM IST
Image Credit: मध्य प्रदेश सरकार ने 2% DA हाइक का ऐलान किया है.
Join

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है. मोहन यादव सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है और बताया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जनवरी से लागू माना जाएगा, जबकि महंगाई राहत जुलाई 2026 से लागू होगा. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत अक्टूबर महीने की सैलरी के साथ मिलने लगेगा.

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जनवरी 2026 से सितंबर तक के 9 महीनों के एरियर्स का भुगतान कर्मचारियों को तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा. नवंबर में आने वाले अक्टूबर महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए डीए का भुगतान शुरू हो जाएगा. इसके साथ ही पेंशनभोगियों के लिए जुलाई से महंगाई राहत में 2 फीसदी की वृद्धि की गई है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, 'राज्य सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि करने जा रही है. यह जनवरी से देय होगी. जनवरी से सितंबर, नौ माह के एरियर्स का भुगतान तीन समान मासिक किश्तों में किया जाएगा. अक्टूबर माह के वेतन (नवंबर में देय) से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा. पेंशनर्स के लिए भी महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 2% वृद्धि की जाएगी. सरकार पेंशनर्स और कर्मचारियों के हितों में सदैव साथ खड़ी है.'

 

 

छत्तीसगढ़ में भी DA-DR में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी

इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में बड़ा फैसला करते हुए महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया था. 1 नवंबर से दोनों की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी. इस फैसले से प्रदेश के करीब 3.85 लाख कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट कर जानकारी देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ ही उनके परिवारों के त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES