SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्विशा शर्मा केस: SC ने भोपाल कोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक, गिरिबाला सिंह की हाईकोर्ट में जमानत का रास्ता खुला

हाई कोर्ट आज ट्विशा शर्मा मौत मामले की आरोपी गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा. गिरिबाला सिंह ने बीमारी का हवाला देते हुए अदालत से जमानत की गुहार लगाई है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 16, 2026, 10:17 AM IST | Updated: Oct 16, 2026, 08:02 PM IST
Image Credit: ट्विशा शर्मा मौत मामला
Join

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने भोपाल सत्र न्यायालय में चल रही सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है. दरअसल, केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग को लेकर सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी. इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपी पक्ष को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई की भी अनुमति दे दी है. अब उनकी नियमित जमानत पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में सुनवाई हो सकती है.
 

इस बीच, ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर आज हाई कोर्ट में भी सुनवाई प्रस्तावित है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है. गिरिबाला ने स्वास्थ्य खराब होने और बीमारी का हवाला देते हुए जमानत की मांग की गई है. जानकारी के अनुसार, इस मामले पर लंच ब्रेक के बाद सुनवाई होने की उम्मीद है.
 

सीबीआई जमानत को लेकर जता रही आपत्ति

दूसरी ओर, इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी CBI गिरिबाला सिंह की जमानत का कड़ा विरोध करने की तैयारी कर रही है. CBI का स्पष्ट तर्क है कि इस चरण में गिरिबाला सिंह को जमानत देना न्याय के हित में नहीं होगा, क्योंकि इससे मामले की निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है. एजेंसी अदालत के सामने अपने विरोध के मजबूत तर्क पेश करेगी. अभियोजन पक्ष के कड़े रुख और बचाव पक्ष की दलीलों के बीच, सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आज अदालत क्या फैसला लेती है.

धारा बदलते ही बदली कानूनी तस्वीर!

दरअसल, इससे पहले जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की कोर्ट ने गिरीबाला सिंह को अपनी जमानत याचिका में बदलाव करने की इजाजत दी थी. हुआ ये है कि पहले CBI ने इस केस में दहेज हत्या की धारा लगाई थी, लेकिन अब चार्जशीट में उस धारा को हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा लगा दी है. इसलिए अब जमानत पर सुनवाई इसी नई धारा के हिसाब से होगी. इधर, ट्विशा शर्मा केस को भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई हो सकती है.

पिछली सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह की ओर से उनकी जमानत अर्ज़ी में संशोधन करने का अनुरोध किया गया था.  इसमें से दहेज मृत्यु से जुड़े आरोप को हटाने और नए आरोपों के अनुसार अर्जी में बदलाव करने की मांग की गई थी. हाई कोर्ट ने इस संशोधन की अनुमति देते हुए निर्देश दिया कि जमानत अर्जी पर बहस शुरू होने से पहले अर्जी में ये जरूरी बदलाव कर लिए जाएं ताकि बहस नए आरोपों के आधार पर हो सके. अपनी चार्जशीट में CBI ने दहेज मृत्यु वाले आरोप को हटा दिया है और उसकी जगह आत्महत्या के लिए उकसाने (धारा 108 के तहत) का आरोप शामिल किया है.

यह भी पढ़ें: "जैसे मुस्कान को फांसी की सजा मिली, वैसे ही सोनम को..." राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, की ये मांग
 

फंदे से लटकी मिली थीं लाश

बता दें कि 9 दिसंबर 2025 को 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की शादी समर्थ सिंह से हुई थी. इसके बाद  12 मई 2026 को भोपाल में अपने ससुराल में ट्विशा शर्मा फंदे से लटकी हुई मिली थीं. मौत के बाद ट्विशा के परिवार ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए परेशान करने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. मामले में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या, क्रूरता और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था. फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES