SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

20 फीट ऊंची लपटें, 5 KM से दिखा धुआं… सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले आदमपुर खंती में लगी आग, हो रही जांच

भोपाल के आदमपुर खंती में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी कि धुएं का गुबार 5 किमी दूर से दिखाई देने लगा था. हालांकि, इससे पहले भी कई बार आग चुकी है. इसकी जांच की जा रही है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 16, 2026, 12:16 IST | Updated: Nov 16, 2026, 12:20 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आदमपुर में मौजूद कचरा खंती में सुबह आग लग गई. आग इतनी भयंकर थी की 20 फीट ऊंची लपटें देखने को मिली. इतना ही नहीं धुएं का गुबार तो 5 किमी दूर से लोगों को दिखाई दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

मिली जानकारी के मुताबिक, आदमपुर में प्लास्टिक प्लांट पीपीपी मोड पर है, इसकी क्षमता 5 टन प्रतिदिन बताई जा रही है. इस प्लांट को टेराफॉर्म संस्था चला रही है. वहीं नगर निगम के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक इस प्लांट में आग अज्ञात कारणों से लग गई है. इस पर काबू पा लिया गया है. गनीमत यह रही कि नगर निगम की आदमपुर वेस्ट प्रोसेसिंग साइट में आगजनी की घटना का कोई प्रभाव नहीं हुआ है. वहीं उपायुक्त भुवन गुप्ता का कहना है कि आग लगने के मामले की जांच की जा रही है.

सुनवाई से पहले आग

जानकारी के लिए बता दूं आदमपुर खंती के कचरे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. 17 नवंबर को सुनवाई होनी है, जिसमें खंती से कचरा हटाने के आदेश होने की उम्मीद है. इससे पहले ही यह आग लग गई है.

कचरा खंती और प्लासटिक प्लांट आदमपुर इलाके में मौजूद है. इसी वजह से आदमपुर खंती कहा जाता है. कचरे के इस पहाड़ की वजह से आसपास के इलाकों में भी भूजल दूषित हो रखा है. इस वजह से लोग टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः सागर में फिर शराब से मौत? दूसरा ICU में लड़ रहा जिंदगी की जंग, आखिर क्या है पूरा मामला?

4 बार लग चुकी आग

हालांकि, यह घटना कोई पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी कई बार आग लग चुकी है. मिली जानकारी के मुताबिक, कुलमिलाकर इस साल लगभग 4 बार आग लग चुकी है. इससे पहले भी आग लगती आई है.

यह भी पता चला है कि आदमपुर कचरा खंती में हर साल आगजनी की घटना सामने आती रहती है. इन घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए स्थायी तौर पर दमकल की गाड़ियां तैनात की जाती हैं. लेकिन आग अगर भीषण हो जाती तो उस पर समय पर काबू नहीं किया सकता है.  

(इनपुटः ZEE MP-CG असाइनमेंट डेस्क)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES