SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्यार, साजिश और कत्ल: लिव-इन पार्टनर को मारकर पचनदा में फेंका, गुमशुदा बताकर छिपाना चाहता था राज...

भिंड स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत स्नेहलता की हत्या उसके लिव-इन पार्टनर ने कर दी. आरोपी उसे कानपुर घुमाने ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया, फिर उसकी हत्या कर दी और शव को उत्तर प्रदेश के पचनदा संगम में फेंक दिया. पुलिस फिलहाल शव की तलाश कर रही है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 16, 2026, 12:35 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 12:47 PM IST
Image Credit: भिंड में लिव-इन पार्टनर को मारकर नदी में फेंका- (Photo Ai)
Join

मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक बेहद चौंकाने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें प्यार, धोखे और साजिश की एक खौफनाक कहानी उजागर हुई है. जोशी नगर निवासी सत्य प्रकाश, उर्फ ​​बादशाह जाटव पर अपनी लिव-इन पार्टनर स्नेहलता की हत्या करने का गंभीर आरोप है. स्नेहलता भिंड स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर थीं. पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही स्नेहलता के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई, पोस्टर छपवाए और अधिकारियों को गुमराह करने के लिए उन्हें खोजने का नाटक किया. हालांकि, पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों ने इस मामले को एक बेहद डरावना मोड़ दे दिया.

पढ़ाई के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात

पुलिस के अनुसार, बिहार की रहने वाली स्नेहलता और सत्य प्रकाश की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी. दोनों कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और उनका एक बेटा भी है. बताया जा रहा है कि सत्य प्रकाश पहले से शादीशुदा था और स्नेहलता के साथ उसके रिश्ते की वजह से अक्सर घर में झगड़े होते थे. पुलिस अपनी जांच में इस पारिवारिक तनाव को मामले के एक अहम पहलू के तौर पर देख रही है.

मारकर पचनदा संगम में फेंका शव

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को सत्य प्रकाश ने अपने बेटे को अपनी पत्नी को सौंप दिया और स्नेहलता के साथ यह कहकर निकल गया कि वह उसे कानपुर घुमाने ले जा रहा है. उसके साथ एम्बुलेंस ड्राइवर राजवीर खन्ना और एक अन्य व्यक्ति भी था. आरोप है कि रास्ते में ही स्नेहलता की हत्या कर दी गई और उसके शव को उत्तर प्रदेश के पचनदा संगम में ठिकाने लगा दिया गया. पुलिस इस घटना की पूरी परिस्थितियों और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.

गुमशुदा बताकर छिपाना चाहता था राज

इस मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्नेहलता की हत्या का आरोप सत्य प्रकाश पर है, उसी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर उसने तलाश का नाटक भी किया था. यह खुलासा पुलिस जांच में हुआ है. शुरू में यह मामला लापता होने का लग रहा था, लेकिन अब यह हत्या और साक्ष्य छिपाने के संदेह में बदल गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर घटनाक्रम को जोड़ने की कोशिश कर रही है.

दो दिन से शव की तलाश में जुटी पुलिस

इस बीच, पुलिस के लिए स्नेहलता का शव बरामद करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. सिटी कोतवाली पुलिस, होम गार्ड और SDRF की टीमें पचनदा संगम से औरैया की ओर नदी के 25 किलोमीटर लंबे हिस्से में लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं. पिछले दो दिनों से तलाशी चल रही है, लेकिन अभी तक शव नहीं मिल पाया है. नदी का बहुत बड़ा दायरा और पानी की तेज धारा तलाशी अभियान में काफी मुश्किलें पैदा कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: "जैसे मुस्कान को फांसी की सजा मिली, वैसे ही सोनम को..." राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, की ये मांग
 

फिलहाल, स्नेहलता का शव न मिल पाने के कारण कई सवाल अनसुलझें हैं. अब सबकी निगाहें पुलिस के सर्च ऑपरेशन पर टिकी हैं कि, आखिर कब स्नेहलता का शव मिलता है और इस सनसनीखेज मामले की बाकी कड़ियां खुलती हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES