SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चाउमीन-मंचूरियन खाने वाले सावधान! बालाघाट में 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, उल्टी-पेट दर्द से मची चीख-पुकार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. मेले में फास्टफूड खाने से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए हैं. सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 22, 2026, 09:53 IST | Updated: Nov 22, 2026, 10:01 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

बालाघाट जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आई है. फास्टफूड खाने से लगभग 100 से ज्यादा बीमार हो गए है. इन सभी बच्चों को फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मेला परिसर में एक फास्टफूड की स्टॉल पर बच्चों ने चाउमीन और मंचूरियन खाया था. उसके बाद से उन्हें उल्टी-पेट दर्द की समस्याएं सामने आईं. बच्चों के कराहने और चीख-पुकार से मेले में अफरातफरी का माहौल हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, सभी बीमार बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही डॉक्टर भी बच्चों की लगातार निगरानी कर रहे हैं.

चाउमीन-मंचूरियन खाने से उल्टी - दस्त

दरअसल, यह पूरा मामला जिले के हिर्री गांव के मंडई का बताया जा रहा है. यहां पर एक मेले का आयोजन किया गया है. शनिवार शाम को मेला परिसर में एक के बाद दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए. इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया. वहीं परिजनों ने बताया कि सभी बच्चों ने मेला परिसर में लगे एक फास्टफूड स्टॉल से चाउमीन और मंचूरियन खाया था. इसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टी-पेट में दर्द की शिकायत होने लगी थी.

100 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत

अस्पताल में मौजूद परिजनों का कहान है कि हिर्री मंडई के मेले में चाउमीन का ठेला लगा हुआ ता. जहां से कई बच्चों ने चाउमीन खाई थी. इसके बाद से बच्चों को लगातार उल्टी-दस्त होने लगे. उन्होंने आगे बताया कि करीब 100 बच्चे बीमार हो चुके हैं. सभी को एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ी और निजी वाहनों की मदद से बालाघाट रेफर कर दिय गया है. कुछ बच्चों और उनके परिजनों को किरनापुर में ही रखा गया था, जिनकी तबीयत सामान्य रही है.

ये भी पढ़ेंः जिस समूह को हटाया गया, उसी ने बनाया बच्चों का खाना, शहडोल में मिड-डे मील खाने के बाद 15 बीमार

प्रशासन ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा

हालांकि, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है. लेकिन इस घटना ने मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर मेले में खुलेआम बिक रहे खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी किसकी है? बच्चों की सेहत के साथ हुए इस खिलवाड़ के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? ऐसे आयोजनों में खाद्य सुरक्षा के इंतजामों की निगरानी कितनी जरूरी है, यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है.

(रिपोर्टः आशीष श्रीवास, बालाघाट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES