)
बालाघाट जिले से बहुत बड़ी खबर सामने आई है. फास्टफूड खाने से लगभग 100 से ज्यादा बीमार हो गए है. इन सभी बच्चों को फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि मेला परिसर में एक फास्टफूड की स्टॉल पर बच्चों ने चाउमीन और मंचूरियन खाया था. उसके बाद से उन्हें उल्टी-पेट दर्द की समस्याएं सामने आईं. बच्चों के कराहने और चीख-पुकार से मेले में अफरातफरी का माहौल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चों की तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. फिलहाल, सभी बीमार बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही डॉक्टर भी बच्चों की लगातार निगरानी कर रहे हैं.
चाउमीन-मंचूरियन खाने से उल्टी - दस्तदरअसल, यह पूरा मामला जिले के हिर्री गांव के मंडई का बताया जा रहा है. यहां पर एक मेले का आयोजन किया गया है. शनिवार शाम को मेला परिसर में एक के बाद दर्जनों बच्चे बीमार पड़ गए. इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार पड़ने से परिजनों में हड़कंप मच गया. वहीं परिजनों ने बताया कि सभी बच्चों ने मेला परिसर में लगे एक फास्टफूड स्टॉल से चाउमीन और मंचूरियन खाया था. इसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टी-पेट में दर्द की शिकायत होने लगी थी.
100 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयतअस्पताल में मौजूद परिजनों का कहान है कि हिर्री मंडई के मेले में चाउमीन का ठेला लगा हुआ ता. जहां से कई बच्चों ने चाउमीन खाई थी. इसके बाद से बच्चों को लगातार उल्टी-दस्त होने लगे. उन्होंने आगे बताया कि करीब 100 बच्चे बीमार हो चुके हैं. सभी को एंबुलेंस, पुलिस की गाड़ी और निजी वाहनों की मदद से बालाघाट रेफर कर दिय गया है. कुछ बच्चों और उनके परिजनों को किरनापुर में ही रखा गया था, जिनकी तबीयत सामान्य रही है.
ये भी पढ़ेंः जिस समूह को हटाया गया, उसी ने बनाया बच्चों का खाना, शहडोल में मिड-डे मील खाने के बाद 15 बीमार
हालांकि, प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है. लेकिन इस घटना ने मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर मेले में खुलेआम बिक रहे खाने-पीने के सामान की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी किसकी है? बच्चों की सेहत के साथ हुए इस खिलवाड़ के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है? ऐसे आयोजनों में खाद्य सुरक्षा के इंतजामों की निगरानी कितनी जरूरी है, यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है.
(रिपोर्टः आशीष श्रीवास, बालाघाट)