SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डाकघर की पट्टिका से विधायक का नाम गायब, भड़की कांग्रेस, MLA बोले- विधानसभा में उठाऊंगा मुद्दा

अशोकनगर में लोकार्पण पट्टिका से स्थानीय कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय का नाम गायब होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. विधायक ने इसे प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन और जानबूझकर किया गया अपमान बताया है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 20, 2026, 07:26 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 07:29 AM IST
Image Credit: डाकघर की पट्टिका से विधायक का नाम गायब, भड़की कांग्रेस
Join

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में नवनिर्मित डाकघर के लोकार्पण के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नए डाकघर का लोकार्पण किया था, लेकिन लोकार्पण पट्टिका से स्थानीय कांग्रेस विधायक का नाम गायब होने पर विवाद खड़ा हो गया है. स्थानीय विधायक हरिबाबू राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यह मुद्दा वे विधानसभा में भी उठाएंगे. वहीं कांग्रेस ने भी इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है.

डाकघर की पट्टिका से विधायक का नाम गायब

दरअसल, 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर में एक नए डाकघर का उद्घाटन किया था. लेकिन, स्थानीय कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि उद्घाटन पट्टिका पर न केवल उनका, बल्कि जिले के अन्य विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम भी शामिल नहीं किया गया था. इसे एक सोची-समझी साजिश बताते हुए विधायक ने सीधे तौर पर अधिकारियों पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

'प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया'

विधायक हरिबाबू राय ने कहा कि, प्रधान डाकघर किसी एक विधानसभा का नहीं, बल्कि पूरे जिले का है. इसलिए, जिले के तीनों विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम शिलापट पर होने चाहिए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया और नेताओं को नीचा दिखाने की जानबूझकर कोशिश की गई. उन्होंने कहा कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे.

प्रशासनिक लापरवाही पर भड़की कांग्रेस

कांग्रेस विधायक ने आगे बताया कि उन्होंने इस मामले के बारे में कलेक्टर को व्हाट्सएप के जरिए सूचित किया था. कलेक्टर ने जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. इस जवाब पर विधायक ने कड़ी आपत्ति जताई. दूसरी ओर, डाकघर प्रबंधन ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया और कहा कि यह पट्टिका गुना कार्यालय में तैयार की गई थी. अब कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने और विधानसभा अध्यक्ष के पास शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. अब यह देखना बाकी है कि प्रशासन और डाक विभाग इस संबंध में क्या स्पष्टीकरण देते हैं.

यह भी पढ़ें: VIDEO: ज्योतिरादित्य सिंधिया का 'देसी स्वैग', सूट-बूट छोड़ डांडिया की थाप पर जमकर थिरके
 

राजनीतिक हंगामा

डाकघर के उद्घाटन पट्टिका से स्थानीय विधायक का नाम नदारद होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस विधायक हरिबाबू राय ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन और चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान बताया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि वे इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे. वहीं, प्रशासन और डाक विभाग के उदासीन रवैये ने आग में घी डालने का काम किया है. डाकघर प्रबंधन का यह दावा कि पट्टिका गुना में तैयार की गई थी, प्रशासनिक लापरवाही को छिपाने की कोशिश जान पड़ती है. फिलहाल, इस मामले ने राजनीतिक हंगामा खड़ा कर दिया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES