SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कंधों पर उठाकर अंगारों से गुजारते हैं लोग, अलीराजपुर में 'पूनम' की रात दिखी अनोखी परंपरा

अलीराजपुर में छोटी दीपावली पर आदिवासी समाज ने अनोखी परंपरा निभाई. जहां भिलड़देव भगवान से मांगी गई मन्नत पूरी होने पर लोग दहकते अंगारों पर चलकर मन्नत उतारी. वहीं रातभर पूजा-पाठ भी किया.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 24, 2026, 07:18 IST | Updated: Nov 24, 2026, 07:25 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

दहकते अंगारे, ढोल-नगाड़ों की गूंज और आधी रात को उमड़ा लोगों का हुजूम... दरअसल, मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में छोटी दीपावली के मौके पर कुछ अजीब नजारा देखने को मिला है. जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रखा है. यहां कोई दहकते अंगारों पर चल रहा था, तो कोई अपने परिजनों को कंधों पर उठाकर आग के बीच गुजर रहा था. आइए जानते है कि आदिवासी समाज इस तरह की परंपरा क्यों निभाते हैं. इनकी मान्यताओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

यह परंपरा छोटी दीपावली के दिन आदिवासी समाज सालों से निभाते आ रहा है. मान्यता है कि जब भिलड़देव भगवान के सामने मांगी गई मन्नत पूरी जाती है, तो लोग इस तरह से दहकते अंगारों पर चलकर मन्नत उतारते हैं. लोगों का मानना है कि यहां पर सिर्फ मन्नतधारी लोग ही अपनी मन्नत पूरी होने पर इस परंपरा को निभाते हैं. मौके पर पूजा-पाठ भी किया जाता है. इसके अलावा, मुर्गे की बलि की रस्म भी निभाई जाती है.

रात को 1 बजे उमड़ा बड़ा हुजूम

आदिवासी परिवार का कहना है कि उन्होंने पिछले साल भिलड़देव भगवान के सामने एक मन्नत मांगी थी, जो अब पूरी हो गई है. मन्नत पूरी होने की खुशी में पूरा परिवार ढोल-बाजे और बैंड के साथ यहां पहुंचा है. परिवार में खुशी का माहौल है. इस परंपरा को देखने के लिए रात करीब एक बजे भी लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है. वहीं, लोगों की मान्यता है कि परिवार की खुशहाली, किसी दुखद घड़ी या परिवार पर आई विपत्ति के समय भिलड़देव भगवान से मन्नत मांगी जाती है.

मन्नत के बाद निभाते हैं ये परंपरा

बताया जाता है कि पहले भिलड़देव भगवान के सामने मन्नत मांगी जाती है. इसके बाद जब मन्नत पूरी हो जाती है, तो लोग इस परंपरा को निभाते हैं. इस दौरान सबसे पहले एक महिला दहकते अंगारों पर चलकर आगे बढ़ती है. इसके बाद सफेद कपड़े पहने और दाढ़ी वाले एक बुजुर्ग भी अपनी मन्नत उतारने के लिए आगे आते हैं. बुजुर्ग के हाथ में एक मुर्गा है. जैसे ही वह अंगारों के पास पहुंचते हैं, लोग उन्हें उठाकर आगे ले जाते हैं, ताकि उन्हें किसी तरह का नुकसान न पहुंचे.

बेटे की बीमारी से जुड़ी मन्नत पूरी

वहीं ZEE NEWS की टीम से बातचीत में बुजुर्ग ने अपना नाम जालू बाबा बताया. उन्होंने कहा कि उनके बेटे की बीमारी को लेकर परिवार ने भिलड़देव भगवान से मन्नत मांगी थी. इसके लिए बकरे और मुर्गे की बलि देने की मन्नत रखी गई थी. बेटे की बीमारी से जुड़ी मन्नत पूरी होने के बाद परिवार यहां पहुंचा है और परंपरा के अनुसार मन्नत उतार रहा है.

(रिपोर्टः मनीष वाणी, अलीराजपुर)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES