SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

साइकिल लेकर खेलने निकले थे बच्चे...घर लौटी लाश, पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 की मौत, लापरवाही ने छीन ली परिवारों की खुशियां

अलीराजपुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया.

Written By Pooja
Published: Oct 12, 2026, 02:59 PM IST | Updated: Oct 12, 2026, 03:34 PM IST
Join

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई. घटना आंबेडकर नगर के तीखी इमली क्षेत्र की है, जहां रेत निकालने के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भरा हुआ था. इसी गड्ढे में डूबने से तीनों बच्चों की जान चली गई. हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान लवकुश चौहान (7), यशराज (8) और राजवीर (8) के रूप में हुई है. तीनों बच्चे रविवार दोपहर करीब 12 बजे साइकिल लेकर घर से घूमने निकले थे. जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू कर दी.

खेलते हुए डूबे बच्चे

जानकारी के मुताबिक, रविवार को खेलते समय तीन बच्चे इस गड्ढे के पास चले गए और अचानक उसमें गिर गए. जैसे ही हादसे का पता चला, वहां अफरातफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और खोज अभियान शुरू किया. इस घटना के बाद डूबने वाले दो भाइयों राजवीर और यशराज के शवों को जिला अस्पताल लाया गया. वहीं 9 साल के लवकुश को भी तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

रेत निकालने के लिए खोदा गया था गड्ढा
शुरुआती जानकारी के मुताबिक जिस गड्ढे में हादसा हुआ उसे रेत निकालने के लिए खोदा गया था. उसमें बारिश होने के कारण पानी भर गया था फिर भी आसपास सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे. इस गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई.

प्रशासन और पुलिस से तीखी बहस
​घटना से गुस्साए परिजनों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ अपना आक्रोश जताया. प्रदर्शन के दौरान परिजनों की पुलिस अधिकारियों के साथ जमकर तीखी बहस हुई. लोग अवैध खनन करने वालों और जिम्मेदार विभागों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

​पुलिस का बड़ा एक्शन
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. अवैध रेत उत्खनन से बने गड्ढे के लिए जिम्मेदार पिंटू जमरा के खिलाफ आलीराजपुर कोतवाली थाने में गैर इरादतन हत्या (धारा 105 BNS) का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी पिंटू जमरा को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'चलो फर्श पर पोंछा लगाओ...', नर्स ने मरीज की बुजुर्ग मां से कराई सफाई, जीतू पटवारी ने CM से पूछा सवाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 5 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय (हाइपरलोकल) मुद्दों की सटीक व रियल-टाइम डिजिटल कवरेज पर उनकी मजबूत पकड़ है.माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद पूजा ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने Inshorts और नवभारत जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम करते हुए डिजिटल जर्नलिज्म, कंटेंट क्यूरेशन और न्यूज़ डेस्क ऑपरेशंस का अनुभव हासिल किया. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक हर जरूरी अपडेट तेजी से पहुंचे.पूजा सिंह से आप Pooja1.Singh@India.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES