App

बेटी राशा संग फिर बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, शयन आरती में हुईं शामिल; इस बार की यात्रा इस वजह से खास

रवीना टंडन, अपनी बेटी राशा और बेटे के साथ उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वे शयन आरती में शामिल हुईं और बाबा महाकाल की आरती के दर्शन किए.

बेटी राशा संग फिर बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं रवीना टंडन, शयन आरती में हुईं शामिल; इस बार की यात्रा इस वजह से खास
Image Credit: रवीना टंडन, बेटी राशा और बेटे के साथ बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं.

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन सोमवार देर रात उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं. उनके साथ उनकी बेटी और अभिनेत्री राशा थडानी के अलावा उनके बेटे भी थे. तीनों ने महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान वे शयन आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल की आरती के दर्शन किए. रवीना ने 'शयन आरती' में हिस्सा लिया और नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं.

दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल ने मुझे बुलाया है, तो मैं कैसे नहीं आती? बाबा का ही आशीर्वाद था कि फ्लाइट से सफर करने के बावजूद वह आरती के समय तक मंदिर पहुंच गईं. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक एवं जनसंपर्क अधिकारी आशीष फलवड़िया ने रवीना टंडन और उनके परिवार का स्वागत एवं सम्मान किया.

 

 

पहली बाद बेटे के साथ पहुंची रवीना टंडन

रवीना टंडन पहले भी कई बार बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी हैं और बेटी राशा के साथ मिलकर सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे कर चुकी हैं. हालांकि, इस बार की यात्रा खास थी, क्योंकि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उनके साथ उनका बेटा भी आया था. दर्शन के बाद रवीना ने कहा कि उनका मन बार-बार महाकाल मंदिर आने का करता है और जब भी वह यहां आती हैं, तो उन्हें एक अनोखी ऊर्जा महसूस होती है.

फिर महाकाल में दरबार में आने की कामना

दर्शन के बाद रवीना टंडन ने कहा कि मंदिर में 'शयन आरती' के दौरान डमरू और बड़े नगाड़ों की गूंज पूरे वातावरण को बदल देती है. इससे भक्तों के चेहरों पर खुशी और आनंद साफ झलकता है. मंदिर की व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए रवीना टंडन ने कहा कि हर भक्त को दर्शन और आरती में शामिल होने का मौका मिलता है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि उनकी यह यात्रा सिर्फ इसी बार तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें भविष्य में भी इस मंदिर में आने के और मौके मिलें. (इनपुट- अनिमेष सिंह)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Sumit Rai

Sumit Rai

न्यूज़ मीडिया में 13 सालों से अधिक के अनुभव के साथ सुमित राय एक डिजिटल पत्रकार हैं. वर्तमान में सुमित राय Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम के लीड की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, क्राइम और हाइपरलोकल मुद्दों के सटीक और गहरे विश्लेषण पर उनकी मजबूत पकड़ है.भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद सुमित ने मीडिया जगत में अपनी पहचान बनाई. अपने करियर के दौरान उन्होंने राजस्थान पत्रिका, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और लोकमत हिंदी जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ जटिल राजनीतिक और सामाजिक घटनाक्रमों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' और 'ओपिनियन' लिखना उनकी मुख्य पहचान है. वे न्यूज़ डेस्क मैनेजमेंट और क्वालिटी एश्योरेंस के उच्च मानकों को बनाए रखते हैं, ताकि पाठकों तक प्रामाणिक, निष्पक्ष और तथ्य-आधारित खबरें ही पहुंचे.सुमित राय से संपर्क करने के लिए आप उन्हें sumit2.kumar@zeemedia.com पर ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा, आप एक्स (ट्विटर), फेसबुक और लिंक्डइन पर उनके हैंडल @imSumitKRai के जरिए उनसे सीधे जुड़ सकते हैं.
Read More