App
Live Now

बांग्लादेश को रौंदकर एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल

India Women vs Bangladesh Women Live Score: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

बांग्लादेश को रौंदकर एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल
Image Credit: BCCI

Women's Asia Cup 2026 Semifinal, India Women vs Bangladesh Women Live Score: महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को रौंदकर भारतीय महिला टीम ने फाइनल का टिकट कटवा लिया है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शेफाली वर्मा की 64 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 149 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बांग्लादेश की महिला टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर रन ही बना सकी. बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली शानदार जीत में आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा का अहम योगदान रहा. उन्हें तीन जीवनदान मिले और उन्होंने इसका भरपूर फायदा उठाते हुए 40 गेंदों पर 64 रन बना दिए. इस दौरान शेफाली ने 7 चौके और 3 छक्के जड़े. उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 149 रनों का स्कोर खड़ा किया.

बल्ले से शेफाली वर्मा ने कोहराम मचाया तो गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा का जलवा देखने को मिला. स्टार ऑलराउंडर ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, नंदिनी शर्मा ने 10 रन देकर 2 विकेट चटकाए. बांग्लादेश की तरफ से शोर्ना अख्तर ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए और वो अंत तक नाबाद रहीं. एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम की ये लगातार चौथी जीत है. इससे पहले ग्रुप स्टेज में भारत ने थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा था.


 

10 Sep 2026 23:26 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को रौंदकर भारतीय महिला टीम ने फाइनल का टिकट कटवा लिया है. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में शेफाली वर्मा की 64 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारत ने 149 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में बांग्लादेश की महिला टीम 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर रन ही बना सकी. हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने रनों से मुकाबला जीत लिया. शुक्रवार (11 सितंबर) को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. ये मैच जीतने वाली टीम 13 सितंबर को भारत के खिलाफ फाइनल खेलेगी.

10 Sep 2026 22:49 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: बांग्लादेश की आधी टीम आउट

150 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम ने 83 रन पर 5 विकेट खो दिए हैं. आवश्यक रन रेट अब 15 के पार चला गया है और यहां से बांग्लादेश की जीत बहुत दूर नजर आ रही है. अभी तक दीप्ति शर्मा ने 3, प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 1-1 विकेट चटकाए हैं.

10 Sep 2026 22:22 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: बांग्लादेश को लगा दूसरा झटका

150 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने 35 रन पर दो विकेट खो दिए हैं. भारत को पहली सफलता स्टार स्पिनर श्री चरणी ने दिलाई और उसके बाद दीप्ति शर्मा ने बांग्लादेश को दूसरा झटका दिया. इसे पहले भारत ने स्कोरबोर्ड पर 149 रन खड़ा किया. शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों पर 64 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपने T20I करियर का 20वां अर्धशतक ठोका.
 

10 Sep 2026 21:04 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: शेफाली वर्मा ने ठोका तूफानी अर्धशतक

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में शेफाली वर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़ा. हालांकि, इसमें बांग्लादेश के फील्डरों का अहम योगदान रहा, जिन्होंने शेफाली के 3 कैच टपकाए. आखिरकार 14वें ओवर में फरजाना यास्मिन ने उनका कैच पकड़ा. 40 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेलकर शेफाली आउट हो गईं. भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं.
 

10 Sep 2026 20:37 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका

प्रतिका रावल के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा. 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में प्रतिका कैच आउट हो गईं. उन्होंने 24 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बैटिंग करने आई हैं. दूसरे छोर पर शेफाली 34 रन बनाकर खेल रही हैं. भारत ने 9.2 ओवरों में 2 विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

10 Sep 2026 20:36 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: तूफानी मोड में बैटिंग कर रहीं शेफाली

दो जीवनदान मिलने के बाद शेफाली वर्मा खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं. वो फिलहाल 26 गेंदों पर 33 रन बनाकर खेल रही हैं. स्मृति मंधाना के आउट होने के बाद प्रतिका रावल क्रीज पर उतरीं और वो शेफाली का साथ निभा रही हैं. भारतीय महिला टीम ने 9 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं.
 

10 Sep 2026 20:14 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: स्मृति मंधाना 2 रन बनाकर आउट

महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में स्मृति मंधाना फेल हो गईं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में वो सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. उन्हें सुल्ताना खातून ने आउट किया. भारत की दूसरी ओपनर शेफाली वर्मा पर किस्मत मेहरबान हैं. उन्हें अब तक दो जीवनदान मिल चुकी है, जो बांग्लादेश को चुभ सकता है. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं.

10 Sep 2026 19:37 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: बिना बदलाव के उतरी दोनों टीमें

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग XI: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (WK), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

बांग्लादेश महिला टीम की प्लेइंग XI: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर
 

10 Sep 2026 19:36 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है. बांग्लादेश महिला टीम ने टॉस जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. दोनों टीमें ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.
 

10 Sep 2026 19:32 IST (IST)

India Women vs Bangladesh Women Live Score: भारत-बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया का दबदबा रहा है. अब तक खेले गए 24 मैचों में से 21 में भारतीय महिला टीम ने बाजी मारी है जबकि 3 मुकाबले बांग्लादेश महिला टीम के नाम रहे हैं. बात करें एशिया कप की तो इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश ने भारत को चुनौती दी है. 5 मैचों में से 3 में भारत को जीत मिली है, वहीं 2 में बांग्लादेश ने जीत हासिल की है. आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये दोनों टीमें आमने-सामने हुईं थी, तब भारत ने बांग्लादेश को मैनचेस्टर में 5 विकेट से हराया था. 2024 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थी. दांबुला में खेले गए उस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने बांग्लादेश टीम को 10 विकेट से रौंदा था.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More