/IND W vs PAK W: पाकिस्तान 55 रन पर ऑलआउट, भारत ने 52 गेंद में जीता मैच, अंक तालिका में पहले स्थान पर टीम इंडिया
Live Now
IND W vs PAK W: पाकिस्तान 55 रन पर ऑलआउट, भारत ने 52 गेंद में जीता मैच, अंक तालिका में पहले स्थान पर टीम इंडिया
IND W vs PAK W: महिला एशिया कप में हाई वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को आसानी से 7 विकेट से हरा दिया. यह टीम इंडिया की तीन मैचों में तीसरी जीत है. इससे पहले उसने थाईलैंड और हांगकांग को हराया था.
भारत ने पाकिस्तान को महिला एशिया कप के एक अहम मैच में 7 विकेट हरा दिया है. 56 रन के मामूली लक्ष्य को टीम इंडिया ने 8.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर हासिल कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नशरा संधू की गेंद पर विजयी छक्का लगाया. वह 18 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं. दीप्ति शर्मा ने 14 गेंद पर नाबाद 12 रन बनाए.
05 Sep 2026 21:53 IST (IST)
IND W vs PAK W Live Score: स्मृति मंधाना भी आउट
भारत को मैच में तीसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा. वह चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर फातिमा सना का शिकार बन गईं. फातिमा ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर दिया. मंधाना ने 11 गेंद पर 9 रन बनाए. भारत का स्कोर 4 ओवर में 3 विकेटपर 29 रन है. उसे जीत के लिए 16 ओवर में 27 रनों की जरूरत है. कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा क्रीज पर हैं.
05 Sep 2026 21:47 IST (IST)
IND W vs PAK W Live Score: भारत के गिरे 2 विकेट
पाकिस्तान से मिले 56 रनों के छोटे टारगेट का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने अपने 2 विकेट 18 रनों के अंदर गंवा दिए. शेफाली वर्मा 6 गेंद पर 12 रन बनाकर पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठीं. उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाया. उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आई प्रतिका 4 रन बनाकर आउट हो गईं. फातिमा सना की गेंद पर उन्होंने मुनीबा अली को कैच दे दिया. भारत का स्कोर 3 ओवर में 2 विकेट पर 24 रन है. स्मृति मंधाना 5 और कप्तान हरमनप्रीत कौर 1 रन बनाकर नाबाद हैं.
05 Sep 2026 21:35 IST (IST)
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ऑलआउट
पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मैच में भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. पाकिस्तान से मिले 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी मैदान पर उतरी है. दोनों ही पावरप्ले के अंदर ही इस टारगेट को हासिल करना चाहेंगी.
05 Sep 2026 21:26 IST (IST)
IND W vs PAK W Live Score: पाकिस्तान ऑलआउट
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ एशिया कप के अहम मुकाबले में सिर्फ 55 रनों पर ढेर हो गई. टीम 18.1 ओवर तक बल्लेबाजी कर पाई. उसके लिए शावल जुल्फिकार ने 14 और मुनीबा अली 13 रन बनाए. बाकी सभी बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट हो गए. भारत के लिए प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 3-3 विकेट लिए. दीप्ति शर्मा को 3 सफलता मिली.
05 Sep 2026 20:41 IST (IST)
IND W vs PAK W Live Score: बैक-टू-बैक पाकिस्तान को लगे 2 झटके
पाकिस्तान की टीम 100 रन के लिए तरसती नजर आ रही है. 8 रन के अंदर टीम ने अपने 6 बल्लेबाजों को खो दिया है. दीप्ति, प्रेमा रावत और शेफाली ने 1-1 विकेट हासिल किया है.
05 Sep 2026 20:34 IST (IST)
IND W vs PAK W Live: श्री चरणी ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर
भारत की स्पिनर श्री चरणी ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है. उन्होंने तीसरी सफलता हासिल की. पाकिस्तान ने 5 रन के अंदर 4 विकेट खो दिए हैं.
05 Sep 2026 20:28 IST (IST)
IND W vs PAK W Live: श्री चरणी में एक ही ओवर में झटके 2 विकेट
पाकिस्तान की टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर होने लगी है. पिछले 2 ओवर में पाकिस्तान के 3 विकेट गिर गए हैं. शेफाली के बाद श्री चरणी ने एक ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को आउट किया.
05 Sep 2026 20:25 IST (IST)
IND W vs PAK W Live: पॉवर प्ले में पाकिस्तान को डबल डोज
भारत ने पॉवरप्ले में शिकंजा कस लिया है. पाकिस्तान के 28 रन के स्कोर पर दो विकेट गिर चुके हैं. शेफाली के बाद श्री चरणी ने दूसरा झटका दिया.
05 Sep 2026 20:22 IST (IST)
IND W vs PAK W Live: शेफाली वर्मा ने दिलाई पहली सफलता
भारत को पहली सफलता 5वें ओवर में मिल गई है. शेफाली वर्मा ने मुनीबा अली को अपने जाल में फंसाया. पॉवरप्ले खत्म होने को है और पाकिस्तान 27 रन तक पहुंची है.
05 Sep 2026 20:05 IST (IST)
IND W vs PAK W Live: पाकिस्तान की बैटिंग शुरू
पाकिस्तानी टीम की बैटिंग शुरू हो चुकी है. पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग करने मुनीबा अली और शवाल जुलफिकर बैटिंग करने उतरी हैं.
05 Sep 2026 19:51 IST (IST)
IND W vs PAK Live: हरमनप्रीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड और भी मजबूत
हरमनप्रीत कौर महिला टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली बल्लेबाज हैं. उनका वर्ल्ड रिकॉर्ड अब और भी मजबूत हो गया है. उन्होंने बतौर कप्तान 150 मैच पूरे कर लिए हैं.
महिला T20I में कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा मैच 150* - हरमनप्रीत कौर (IND-W) 121 - चमारी अटापट्टू (SL-W) 100 - मेग लैनिंग (AUS-W) 96 - हीथर नाइट (ENG-W) 96 - डायने बिमेन्यिमाना (RWA-W)
4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा हैं. खेल जगत की हर हलचल, हर खास कहानी और हर ब्रेकिंग न्यूज पर पकड़. IPL, ODI World Cup, T20 World Cup, Olympics समेत कई बड़े इवेंट्स कवर किए हैं.
India W vs Pakistan W: महिला एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में 7 विकेट से जीत हासिल की. एशिया कप में भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई है. उससे थाईलैंड और हांगकांग को भी हराया था. इस जीत के लिए टीम इंडिया के ग्रुप ए में तीन मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं. वह पहले स्थान पर काबिज है. पाकिस्तान 2 मैचों में एक जीत के साथ दूसरे और थाईलैंड 2 मैचों में एक जीत के साथ तीसरे स्थान पर हैं. हांगकांग 2 मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाया है और वह सबसे नीचे चौथे पायदान पर है.
पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. उसकी पूरी टीम 18.1 ओवर में 55 रनों पर ढेर हो गई. उसके लिए सिर्फ ओपनर्स ही दहाई का आंंकड़ा छू सके. बाकी सभी बल्लेबाज सिंगल डिजिट में आउट हो गए. शावल जुल्फिकार 14 और मुनीबा अली 13 रन बनाकर आउट हुईं. भारत के लिए प्रेमा रावत और श्री चरणी ने 3-3 विकेट लिए. दीप्ति शर्मा को 2 सफलता मिली. शेफाली वर्मा ने एक विकेट लिया.
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने 56 रनों के लक्ष्य को 52 गेंदों में हासिल कर लिया. उसने 8.4 ओवरों में 3 विकेट पर 57 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 गेंद पर 18 और दीप्ति शर्मा 14 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद रही. टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा ने 12, स्मृति मंधाना 9 और प्रतिका रावल ने 4 रन बनाए. पाकिस्तान के लिए कप्तान फातिमा सना ने 3 विकेट लिए.
इस मैच में एक बार फिर दोनों कप्तानों के बीच हैंडशेक नहीं देखने को मिला. दोनों टीमों के बीच अभी तक 18 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिसमें पाकिस्तान को महज 3 मैच में जीत नसीब हुई है. भारत का ग्रुप में यह तीसरा और आखिरी मुकाबला था. पाकिस्तान की टीम 7 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी.