)
ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. मुकाबले के तीसरे दिन बारिश विलेन साबित हुई. जैसे-तैसे 24 ओवर का खेल हुआ और बारिश के चलते तीसरे दिन के खेल को समय से पहले रद्द किया गया. डैन लॉरेंस टीम के लिए ट्रंप कार्ड साबित हुए. वह अर्धशतक ठोककर तीसरे दिन नाबाद लौटे. इंग्लैंड की टीम ने 357 रन की बढ़त के साथ तीसरे दिन का खेल खत्म किया. पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी जलवा दिखाते नजर आए. उन्होंने अभी तक 7 विकेट झटक लिए हैं.
इंग्लैंड- बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग.
पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, अजान अवैस, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अली उस्मान, खुर्रम शहजा.
बारिश के चलते समय से पहले तीसरे दिन का खेल खत्म किया गया. लॉरेंस नाबाद हैं, वहीं इंग्लैंड 357 रन से पाकिस्तान से आगे चल रही है.
लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 3 पेसर्स का अभी तक इस्तेमाल किया है. 3 विकेट अब्बास ने जबकि 2-2 विकेट खुर्रम शहजात और मोहम्मद अली ने झटके हैं. एक स्पिनर अली उस्मान को कोई सफलता नहीं मिली है.
लॉर्ड्स में बारिश थम गई है, कवर्स हटाए जा रहे हैं. लेकिन रोशनी अभी भी बड़ा सवाल है, अंपायर्स के इंस्पेक्शन करने के बाद ही पता चलेगा कि मैच शुरू होगा या नहीं.
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास इस मुकाबले में छा गए हैं. उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट झटके थे, जबकि दूसरी पारी में अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं.
पहली पारी में इंग्लैंड ने बोर्ड पर 290 रन टांग दिए थे. जॉर्डन कॉक्स और जेमी स्मिथ ने फिफ्टी ठोकी थी. गस एटकिंसन ने भी 43 रन की पारी खेली थी.
पहली पारी में अच्छी लीड के चलते इंग्लैंड 357 रन से आगे चल रही है. पाकिस्तान के लिए ये मुकाबला जीतना लगभग नामुमकिन हो चुका है. आखिरी पारी में इतने बड़े टारगेट को चेज करना, पहाड़ चढ़ने से कम नहीं होगा.
लॉर्ड्स में अंधेरा छा चुका है. एक बार फिर स्क्वायर और आउटफील्ड के कुछ हिस्सों को बचाने के लिए और कवर लाए जा रहे हैं. ऐसे नजारों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीसरे दिन का खेल जल्द ही रद्द हो सकता है.
बारिश रुक गई है और कुछ साइड कवर्स भी हट गए हैं, लेकिन फिलहाल पिच को ढका गया है. मैच के समय को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं हुआ है.
सभी को बारिश थमने का इंतजार है, लेकिन अब रोशनी एक बड़ा सवाल बन सकती है. अंपायर्स ने मैदान का जायदा लिया है, लेकिन फिलहाल खेल के दोबारा शुरू होने के बारे में अपडेट नहीं है.
लॉर्ड्स में बारिश का कहर रुक-रुककर जारी है. दिन का खेल खत्म होने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन काफी अंधेरा है और रोशनी भी एक समस्या हो सकती है. ऐसे में तीसरे दिन का खेल जल्दी खत्म किया जा सकता है.
लॉर्ड्स में बारिश ने नाक में दम कर दिया है. एक बार फिर बारिश लौटी और प्लेयर्स को मैदान से बाहर जाना पड़ा है. इंग्लैंड 357 रन से आगे है.
इंग्लैंड ने पाकिस्तान पर 350+ रन की बढ़त बना ली है. एक छोर पर टिके डेन लॉरेंस ने शानदार अर्धशतक ठोका. दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से ये पहली फिफ्टी है.
लॉर्ड्स में एक बार फिर बारिश वापस आ गई है. प्लेयर्स मैदान से बाहर चले गए हैं. 342 रन की लीड इंग्लैंड बना चुकी है. डैन लॉरेंस 37 रन पर नाबाद हैं.
इंग्लैंड की टीम ताश के पत्तों की तरह ढेर होती दिख रही है. हैरी ब्रूक और लॉरेंड बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए. 150 के स्ोकर पर टीम ने अपने 6 बल्लेबाजों को खो दिया है.
बारिश बंद होते ही कवर्स हटे और मुकाबला एक बार फिर शुरू हो चुका है. इंग्लैंड की टीम 100 से महज 1 रन दूर है. हैरी ब्रूक क्रीज पर टे हुए हैं.
बारिश एक बार फिर खेल बिगाड़ती नजर आ रही है. कवर्स मैदान पर लौट आए हैं और मैच रुक चुका है. 4 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड 99 के स्कोर पर है. टीम ने 279 रन की बढ़त हासिल कर रखी है.
इंग्लैंड की टीम को चौथा झटका एीलियो गे के रूप में लगा है. मोहम्मद अब्बास ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. 100 के स्कोर से पहले ही इंग्लिश टीम ने चार बल्लेबाजों को खो दिया है.
लॉर्ड्स से फैंस के लिए खुशखबरी आ चुकी है. लंच के बाद बारिश रुकी और मुकाबला शुरू हो चुका है. 3 विकेट के नुकसान पर इंग्लैंड के 81 रन हैं. फिलहाल इंग्लिश टीम 261 रन से आगे चल रही है.
लॉर्ड्स में बारिश कुछ देर के लिए थमी, कवर्स हटे, लेकिन अब फिर बारिश शुरू हो चुकी है. लंच तक एक भी बॉल नहीं फेंकी गई. गीले मैदान के चलते मुकाबले में देरी लगातार बढ़ती दिख रही है.